Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » शिक्षा विभाग अन्तर्गत सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।शिक्षा पदाधिकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति कराएं सुनिश्चित।
    Chatra News

    शिक्षा विभाग अन्तर्गत सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।शिक्षा पदाधिकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति कराएं सुनिश्चित।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अन्तर्गत सभी योजनाओं (कस्तुरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से कुल विद्यालयों की संख्या, बीआरसी, सीआरसी, बीईईओ, बीआरपी, सीआरपी, शिक्षक, मध्याह्न भोजन, कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय समेत अन्य सभी संबंधित को लेकर समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में कुल 1570 विद्यालय हैं। इस संदर्भ में उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं के बीच यूनिफार्म वितरण की जानकारी लिया। साथ ही उन्होने कहा कि यूनिफार्म वितरण में जिन संबंधित के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है उनसे कारण पृच्छा कर नियमानुसार कार्रवाई करें। 

    विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस का संचालन हेतु लगे सोलर पैनल की स्थिति की जानकारी ली गई। इसमें संबंधित द्वारा जानकारी दी गई कि कुछ कुछ विद्यालयों से सोलर पैनल की चोरी हुई है उससे संबंधित प्राथमिकी भी नजदीकी थाना में दर्ज कराई गई है की जानकारी दी गई। इस संदर्भ में उपायुक्त ने चोरी हुए सोलर उपकरण एवं थाना द्वारा जब्त किए गए सोलर उपकरण का रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिससे नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। विद्यालयों में स्थापित आईसीटी लैब कि स्थिति की भी जानकारी ली गई। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि इसका संचालन निरंतर हो और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिले। कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय में शिक्षकों कि उपलब्धता, पठन पाठन की व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया के समीक्षा के क्रम में यह प्रकाश में आया कि कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में पिछले सत्र में 1278 सीट रिक्त हैं। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विद्यालयों में इस तरह से सीटे रिक्त रहना शोभनीय नहीं है। इसकी विस्तृत समीक्षा कर नियमानुसार छात्र-छात्राओं का नामांकन कर शत प्रतिशित रिक्त सीट को भरें। उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा विद्यालय भ्रमण रिपोर्ट की समीक्षा पीपीटी के माध्यम से करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देेश दिया कि इन सभी की समीक्षा अपने स्तर से करें और विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। साथ ही कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें और जिन विद्यालयों में बढ़ते तापमान के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है वैसे स्थानो पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा से समन्वय स्थापित कर चापानल की मरम्मति करा कर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। जिले के विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन को लेकर निर्देशित किया गया कि समय समय पर इसकी निगरानी रखते हुए बच्चों के बीच समय पर मध्याह्न भोजन का वितरण किया जाय। एमडीएम ऑपरेटर द्वारा मध्याह्न भोजन से संबंधित कार्य में लापरवाही बरती जाती हैं तो अविलम्ब वैसे ऑपरेटरों के कार्यों की समीक्षा करते हुए सख्त कार्रवाई की जाय। उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, जिला मध्याह्न भोजन कोषांग प्रभारी, सभी प्रखण्ड के सहायक अभियंता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.