Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक की गई। अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध 19 से 25 जनवरी तक चलाए महा अभियान अंचल में लंबित मामलों का शत प्रतिशत करें निष्पादन
    Chatra News

    राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक की गई। अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध 19 से 25 जनवरी तक चलाए महा अभियान अंचल में लंबित मामलों का शत प्रतिशत करें निष्पादन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई।

    बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रगति प्रतिवेदन की बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    बताते चले कि पूर्व के बैठक में सी.सी.एल. प्रबंधन को निदेशित किया गया था कि सी.सी.एल. क्षेत्रान्तर्गत आवश्यक सभी स्थानों यथा रेलवे साईडिंग/कॉटाघरों/ सी.सी.एल. चेकगेट/ सी.सी.एल. आवागमन गेट इत्यादि स्थानों में सी.सी.टी.वी. लगाना सुनिश्चत करें। इसे लेकर खनन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की कुल 22 स्थानों में 48 सी.सी.टी.वी. कैमरा अधिष्ठापित किया गया है।

    जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स द्वारा जिले में कोयले के अवैध उत्खनन, चोरी एवं भण्डारण के विरूद्ध नियमित रूप से कार्रवाई कि जा रही है की जानकारी खनन पदाधिकारी द्वारा दी गई। साथ ही उनके द्वारा बताया गया की माह -नवंबर, 2022 से माह जनवरी, 2023 (दिनांक 15.01.2023 तक) की अवधि में अवैध कोयला चोरी एवं भण्डारण के विरूद्ध कुल 13 मामलो में स्थानीय थाना में 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें संलिप्त 14 वाहन एवं 282.44 टन अवैध कोयला को जब्त कर 12 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 02.01.2023 को अनुमण्डल स्तरीय खनन टास्क फोर्स के द्वारा छापामारी अभियान में पिपरवार थानान्तर्गत लुकईयॉ जंगल में अवैध कोयला खनन का मामला सत्य पाया गया । उक्त के आलोक में अवैध खनन के लिए उपयोग में होने वाले सभी रास्तों को जेसीबी के मदद से ट्रेन्च काट दी गई है एवं जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा अवैध खननकर्ता के विरूद्ध पिपरवार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

    बैठक में उपायुक्त ने वाहनों में स्पीड कंट्रोल डिवाईस सड़क किनारे साईनेज बोर्ड वाहन चालक को सड़क सुरक्षा का नियमों का अक्षरशः अनुपालन हेतु प्रशिक्षण देने समेत दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

    वही 19 जनवरी से 25 जनवरी तक जिले भर में महा अभियान चला कर हो रहे अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की किसी भी परिस्थिति में अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण नहीं होना चाहिए।

    *राजस्व संग्रहण की समीक्षा।*

    उपायुक्त ने खनन विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, उत्पाद विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 22-23 में अभी तक लक्ष्य के विरूद्ध किये गये राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होने वैसे विभाग जिनके द्वारा लक्ष्य के विरूद्ध राजस्व संग्रहण कार्य संतोषजनक नहीं किया गया है, वैसे विभागों पर नाराजगी जताते हुए तय समय सीमा के अंदर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    *अंचल की समीक्षा।*

    अंचल की समीक्षा में मोटेशन, सकसेशन मोटेशन, जीएम लैंड सर्वे रिर्पोट, भु-अर्जन कार्यालय में लंबित मामले, निलाम पत्र, वाद, कर संग्रहण, संदेहात्मक जमाबंदी के अभिलेख का सुनवाई समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए अंचल में लंबित मामलों के शत प्रतिशत निष्पादन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में पुलीस अधीक्षक राकेश रंजन, दक्षिणी वन प्रमण्डल पदाधिकारी एस. पी. सुमन, अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, भूःअर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी अंचल अधिकारी समेत परियोजनाओं के संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; परिजनों ने कई लोगों पर हत्या का लगाया आरोप

    June 24, 2026

    Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में

    June 23, 2026

    Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस

    June 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; परिजनों ने कई लोगों पर हत्या का लगाया आरोप June 24, 2026
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    • चतरा में पुलिसिंग की प्रतिभा का महाकुंभ शुरू,उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भव्य शुभारंभ June 23, 2026
    • breaking news : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर June 23, 2026
    • रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की अंतर-थाना खरीद‑बिक्री में 5 तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर कुल वजन 1.29 ग्राम तथा नकदी बरामद हुई June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,चतरा सदर थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न June 22, 2026
    • Chatra News : निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक : एसडीओ प्रदीप कुमार महतो June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.