चिरकुंडा। चिरकुंडा नगर परिषद के सोना डगाल स्थित18 नंबर वार्ड में निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के द्वारा विधायक निधि से 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य मंटू मंसूरी के घर से बासु यादव के घर तक लगभग 5,08,900 राशि की लागत से बनने वाली रोड की पूजा अर्चना चिरकुंडा अध्यक्ष डब्लू बावरी एवं निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। इस सड़क के बन जाने से इस दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिल सकेगा। लेकिन जैसे ही विधायक द्वारा रोड का शिलान्यास किया गया, वैसे ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने हो हंगामा शुरू कर दिया, कहां की जब तक पानी और नाली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी तब तक रोड बनने नहीं देंगे, वहीं महिलाओं द्वारा कहा गया कि घर में नल का कनेक्शन होते हुए भी बाहर पानी लाने के लिए जाना पड़ता है। यहां 35 साल से पानी की किल्लत है। वहीं विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि बरसो से यह डिमांड था कि यह रोड बन जाने से लोगों की सुविधा होगी। और लोगों की सुविधा को देखते हुए हमने अपने विधायक फंड से देने का काम किया। और यहां आने के बाद और भी बहुत सारी समस्याएं पब्लिक से सुनने को मिला, जैसे की नाली पानी रोड इत्यादि, सभी समस्याओं को नोट कर लिया गया, जल्द से जल्द कोशिश की जाएगी कि लोगों की समस्या का समाधान हो जाए। मौके पर चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्ल्यू बावरी, बापी सेनगुप्ता, अनिल यादव पार्षद सुनीता देवी इत्यादि लोग मौजूद थे।
चिरकुंडा, मधु गोराई

