Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त श्री अबु इमरान ने मानीनय मुख्यमंत्री के चतरा आगमन की प्रशासनिक तैयारी व महोत्सव के आयोजन एवं जिले के विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया
    Chatra News

    उपायुक्त श्री अबु इमरान ने मानीनय मुख्यमंत्री के चतरा आगमन की प्रशासनिक तैयारी व महोत्सव के आयोजन एवं जिले के विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान ने समाहरणालय स्तिथ सभाकक्ष में मानीनय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के चतरा आगमन की प्रशासनिक तैयारी व जिले के विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया। 

    बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त श्री अबु इमरान ने अनुपस्थित पदाधिकारियों के विरूद्ध नाराजगी जताते हुए सख्त करवाई करने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि वरीय पदाधिकारियों द्वारा आहूत की गई बैठक की अवहेलना करने वाले अधिकारियों व पदाधिकारियों को बर्दाश्त नही किया जायेगा

    बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, आधारभूत परियोजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, किसान ऋण माफ़ी योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना समेत अन्य योजनाओं की प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध किये गए कार्य की बारी बारी से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करते हुए लक्ष्य पूर्ण करें। अगर लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण नहीं किया जाता है तो यह प्रतीत होता है कि आपके द्वारा विभागीय कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही है।13 फरवरी को झारखंड राज्य के मानीनय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के चतरा आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी हेतु अधिकारियों को दिये गए निर्देश के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को साफ़ शब्दों में निर्देश दिया की किसी भी परिस्थिति में प्रशासनिक तैयारी में चूक न हो। ससमय पूरी तैयारी पूर्ण कर लें।

    वहीं 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर राजकीय इटखोरी महोत्सव के लिये नियुक्त किये गये अधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्य की क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिस तरीके से पूर्व में राजकीय इटखोरी महोत्सव मनाया गया है वो कड़ी न टूटे बल्कि उससे भी बेहतर होना चाहिए।बताते चले कि राजकीय इटखोरी महोत्सव को सफल बनाने हेतु उपायुक्त श्री अबु इमरान भव्य तरीके से होने वाले अयोजन में कोई चूक न हो इसके लिए प्रतिदिन देर शाम तक सभी अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की मोनिटरिंग व समीक्षा करते रहते हैं और आवयश्क दिशा निर्देश देते रहते हैं जिससे की कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता चतरा पवन कुमार मंडल, निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता संबंधित अंचल अधिकारी, संबंधित परियोजनाओं के प्रबंधक समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.