Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Wednesday, October 22, 2025
Chatra News

उपायुक्त चतरा के निर्देशानुसार विभिन्न छठ घाटों का जिले के वरीय पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण। छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर किया गया निर्देशित।

 चतरा :-आस्था का पर्व छठ पूजा दिनांक 30.10.2022 से 31.10.2022 तक मनाया जायेगा। जिले के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर आज अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चतरा समेत अन्य पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कठौतिया तालाब, पुरैनिया तालाब, छठ तालाब, हरलाल तालाब, हेरूआ नदी समेत अन्य तालाबों का निरीक्षण किया गया। पर्व को देखते हुए उक्त तालाबों का साफ-सफाई कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चतरा को दिया गया। साथ ही अधिक गइराई वाले तालाबों को चिन्हित कर खतरे के निशान के संबंध में तालाबों में बांस एवं रस्सी से निशान बनाने को कहा गया। उक्त मौके पर स्थानीय गोताखोर को पहचान कर त्योहार के दिन रखने को कहा गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा भी प्रखंड क्षेत्रों में छठ मनाए जाने वाले तालाब का भी निरीक्षण कर साफ सफाई समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है।

Leave a Response