Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का 12 अक्टूबर से होगा शुभारंभ दो चरणों में पूरे राज्य सहित जिले के पंचायत स्तर पर आयोजित होगा कार्यक्रम
    Chatra News

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का 12 अक्टूबर से होगा शुभारंभ दो चरणों में पूरे राज्य सहित जिले के पंचायत स्तर पर आयोजित होगा कार्यक्रम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा:-राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में *आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम का शुभारंभ 12 अक्टूबर से होगा। इस संबंध में चतरा जिले में कार्यान्वित होने वाले कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने समाहरणालय सभागार में एक आवश्यक बैठक जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कि।बैठक में उन्होंने बताया कि यह सरकार के निदेशानुसार जिले में यह आयोजन दो चरणों में करने का निर्णय लिया गया है। पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 तक एवं दूसरा चरण 1 से 14 नवम्बर, 2022 तक *आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम संचालित किया जायेगा।

    उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने जिले के सभी पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आम ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा जांचोपरान्त उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ स्थल पर ही लाभार्थी को उपलब्ध कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया है। इस कार्यक्रम अन्तर्गत जिले भर में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए आवेदन प्राप्त कर उनका निष्पादन किये जाएंगे। इस प्रकार प्राप्त आवेदनों का निष्पादन कर इससे आमजन काफी लाभान्वित होंगे। इस कार्यक्रम का बृहत प्रचार प्रसार करने का निदेश उपायुक्त श्री अबु इमरान ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को दिया है।

    पंचायत स्तर पर शिविरों का होगा आयोजन

    इस कार्यक्रम अन्तर्गत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयेजन कर राज्य सरकार के लोक-कल्याणकारी योजनाओं का आम जनों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार होगा एवं शिविर में ही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को दिया जाएगा ताकि कोई भी अहर्त्ता प्राप्त व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा शिविर लगाने का आदेश दिया है। 

    निम्नांकित गतिविधियों का होगा संपादन

    इस आयोजन के जरिए आम नागरिकों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 लाख नये ग्रीन राशन कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना हेतु आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना हेतु आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) हेतु आवेदन समेत अन्य योजनाओं का लाभ सुयोग्य लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर जाँचोपरान्त दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त CMEGP अन्तर्गत आवेदन प्राप्त करना, मनरेगा अन्तर्गत प्रत्येक गांव में न्यूनतम 5-5 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करना। 15वें वित्त आयोग के वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत योजनाओं को स्वीकृत करते हुए उन्हें प्रारंभ करना। धोती, साड़ी, लुंगी और कंबल का वितरण करना। वित्तीय वर्ष 2022-23 तक भू-राजस्व के अद्यतन रसीद निर्गत तथा अन्य भू-राजस्व से संबंधित मामलों का निबटारा, असंगठित मजदूरों का ई -श्रम तथा प्रवासी मजदूरों/परिवारों का श्रमाधान पोर्टल पर निबंधन, पीडीएस के तहत राशन कार्ड को आधार से लिंक, धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों का निबंधन, हड़िया/शराब के व्यापार में संलग्न महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध, सेवा के अधिकार के तहत प्रमाण पत्रों के आवेदनों का निष्पादन, बिजली तथा पेयजल से संबंधित समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

    बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण एक्का, सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह, चतरा अनुमंडल पदाधिकारी, मुमताज अंसारी, सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी, सुधीर दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026

    कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.