
Chatra : लावालौंग से पांकी को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क के प्रथम चरण के तहत लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय कालीचरण सिंह एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल दास के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस सड़क का निर्माण कुल 2 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से संवेदक विश्वनाथ प्रसाद यादव द्वारा कराया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने की। मंच संचालन लमटा मुखिया सह वरिष्ठ भाजपा नेता अमित चौबे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री बिहारी भारती ने किया।
इस अवसर खगेश्वर साहू ने सांसद एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लावालौंग से मनधनियां पथ यहां के लोगों का वर्षों पुराना सपना था, जो आज साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह सड़क क्षेत्र के विकास, आवागमन और ग्रामीणों की सुविधा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। विधायक कुमार उज्ज्वल दास लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के समय मैने लोगों से प्रण लिया था कि इस सड़क का निर्माण कराकर जनता की मांग पूरी करेंगे और अपना वादा निभाएंगे। आज प्रथम चरण का शिलान्यास उसी संकल्प की पूर्ति की शुरुआत है। वहीं सांसद कालीचरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लावालौंग प्रखंड का विकास उनके राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण ध्येय रहा है। आज सांसद बनने के बाद इस सड़क के प्रथम चरण का शिलान्यास करते हुए प्रसन्नता हो रही है। विकास की इस यात्रा में रुकने वाले नहीं हैं। लावालौंग प्रखंड का समुचित विकास उनका संकल्प है। शेष सड़कों के निर्माण को भी वे विधायक जी के साथ मिलकर पूरा कराने का प्रयास करेंगे। प्रखंड के सभी गांवों तक बिजली एवं सड़क पहुंचाना उनकी प्राथमिकता और संकल्प है,कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, जिला विधायक प्रतिनिधि विजय दांगी, उपेंद्र सिंह, गोविंद ठाकुर, भोला प्रसाद, बैजनाथ साहू,अमित साहू, सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि श्रवण रजक, उप प्रमुख महमूद खान, अध्यक्ष विवेक केशरी, कोलकोले मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश साहू लावालौंग मुखिया नेमन भारती, मुकेश यादव, मनधनियाँ मुखिया भोला राम रिमी मुखिया पति जगदीश यादव सहित सैकड़ों प्रखंडवासी उपस्थित रहे।
*रिपोर्टर मो0 साजिद*
