
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही निलेश साव पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आवेदन के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि निलेश साव ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन आरोप है कि उसके पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ा दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर दुष्कर्म और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्टर मो0 साजिद
