Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राजपुर के बंदा गहड़ी दोमुहान नदी में मिला 50 वर्षीय रेवा भुइयां का शव, पांच दिन से थे लापता
    Chatra News

    राजपुर के बंदा गहड़ी दोमुहान नदी में मिला 50 वर्षीय रेवा भुइयां का शव, पांच दिन से थे लापता

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 8, 2026Updated:September 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: राजपुर थाना क्षेत्र के बंदा स्थित गहड़ी दोमुहान नदी से मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान तुलबुल पंचायत के कंदारी निवासी रेवा भुइयां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेवा भुइयां पिछले पांच दिनों से घर से लापता थे और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कुछ चरवाहे बंदा नदी के आसपास मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी के दोमुहान पुल के समीप झाड़ियों में फंसे एक शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। ग्रामीणों ने तत्काल राजपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को झाड़ियों से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान तुलबुल पंचायत के कंदारी निवासी रेवा भुइयां के रूप में की गयी। बताया जा रहा है कि रेवा भुइयां पिछले पांच दिनों से घर से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। नदी में शव मिलने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी।

    मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटायी जा रही है। शव मिलने की घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, पांच दिनों से लापता व्यक्ति का शव नदी से मिलने को लेकर ग्रामीणों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

    कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख का डोडा बरामद,सतितांड में मिट्टी के घर से 272 किलो डोडा जब्त, एनडीपीएस में केस दर्ज

    September 7, 2026

    फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ

    September 6, 2026

    UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • राजपुर के बंदा गहड़ी दोमुहान नदी में मिला 50 वर्षीय रेवा भुइयां का शव, पांच दिन से थे लापता September 8, 2026
    • चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख का डोडा बरामद,सतितांड में मिट्टी के घर से 272 किलो डोडा जब्त, एनडीपीएस में केस दर्ज September 7, 2026
    • Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद September 6, 2026
    • फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ September 6, 2026
    • गिरिडीह न्यूज़ : हेमंत के करीबी मंत्री सुदिव्य सोनू का हार्ट अटैक से निधन, चार विभागों की जिम्मेदारी छोड़ गए September 6, 2026
    • UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम September 5, 2026
    • श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई 300 फीट लंबी सड़क, पूर्व में राशि निकासी के बावजूद सड़क नहीं बनने का आरोप September 5, 2026
    • JSSC-JPSC-CGL अभ्यर्थियों के समर्थन में जलछाजन से केसरी चौक तक पैदल मार्च, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उगला आक्रोश September 5, 2026
    • हंटरगंज बाजार में बिजली विभाग का डोर-टू-डोर अभियान, बकाया बिल जमा करने की अपील September 5, 2026
    • पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरे की तलाश जारी September 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.