Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » डिएमएफटी एवं जिला योजना विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न। मानसून प्रारंभ होने से पहले विकास कार्यो से संबंधित सारी तैयारी करें पूर्ण।
    Chatra News

    डिएमएफटी एवं जिला योजना विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न। मानसून प्रारंभ होने से पहले विकास कार्यो से संबंधित सारी तैयारी करें पूर्ण।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 24, 2023Updated:May 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     Chatra : समाहरणालय स्थित उपायुक्त, कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से संचालित एवं जिला योजना विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यो की समीक्षा बैठक की गई।

    बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने सिविल सर्जन चतरा श्यामनंदन सिंह से एएनएम के रिक्त सीटों को भरने के दिशा में किये जा रहे कार्य की जानकारी लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिससे रिक्त सीटो को जल्द से जल्द भरा जा सके। वहीं लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता मोहन चंद्र गुप्ता से जिला खनीज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से चल रहे तालाब निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए सफलता की कहानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    वैसे कार्य जो संवेदक के लापरवाही के कारण लंबित है वैसे संवेदक पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

    *जिला योजना* 

     उपायुक्त ने जिला योजना विभाग अंतर्गत सभी संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी संचालित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा की जो कार्य पूर्ण कर लिए गये है। उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र सौंपे जिससे उपयोगिता प्रमाण पत्र संबंधित विभाग को प्रेषित किया जा सके। उन्होंने कहा की किसी भी परिस्थिति में विकास कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। आगामी मानसून को देखते हुए उपायुक्त ने सभी कार्य कर रहे एजेंसी को निर्देशित किया की विकास कार्यो से संबंधित तैयारी पूर्ण कर लें ताकि कार्यवाधित ना हो।उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, सिविल सर्जन श्यामनन्दन सिंह,जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, सभी कार्य कर रहे एजेंसी के कार्यपालक अभियंता, कृषि विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता राहुल गुप्ता, समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.