
चतरा। शहर के जतराहीबाग में सोमवार को City Kart का शुभारंभ हुआ। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने नारियल फोड़कर, दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद और विधायक ने प्रतिष्ठान का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उद्घाटन समारोह में सांसद और विधायक ने City Kart के संचालक तथा पूरी टीम को नए व्यवसाय की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं। सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि चतरा में नए प्रतिष्ठानों का खुलना शहर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को खरीदारी के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक वस्तुएं और सुविधाएं उपलब्ध होने से शहर के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
सांसद ने City Kart के संचालक और पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान चतरा के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे और आने वाले समय में निरंतर प्रगति करे।
