Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » करमा पूजा को लेकर जसपुर में बच्चियों ने रखी जावा डलियानदी से शुद्ध बालू लाकर बांस की टोकरी में सात प्रकार के अनाज बोकर जगाया जावा, करम गीतों से गूंजा गांव
    Chatra News

    करमा पूजा को लेकर जसपुर में बच्चियों ने रखी जावा डलियानदी से शुद्ध बालू लाकर बांस की टोकरी में सात प्रकार के अनाज बोकर जगाया जावा, करम गीतों से गूंजा गांव

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी/ चतरा। प्राकृतिक महापर्व करमा पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम जसपुर में मंगलवार को खरवार समाज की युवतियों और बच्चियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जावा डलिया रखी। इस दौरान बच्चियों ने नदी से शुद्ध बालू लाकर बांस की टोकरी में भरा और उसमें विभिन्न प्रकार के अनाज के बीज बोकर जावा जगाने की परंपरा निभायी। जावा डलिया में धान, गेहूं, मकई, उड़द, जौ, मूंग, चना व कुर्थी समेत सात प्रकार के अनाज के बीज बोये गये। इसके बाद बच्चियों ने सामूहिक रूप से करम गीत गाकर जावा डलिया की स्थापना की। गांव में इस दौरान पारंपरिक उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। करमा पर्व से जुड़ी है जावा जगाने की परंपरा आदिवासी एवं जनजातीय समाज में करमा पर्व के अवसर पर जावा जगाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। मान्यता है कि जावा डलिया में उगने वाले अंकुर प्रकृति की उर्वरता, समृद्धि और अच्छी फसल के प्रतीक हैं। करमा पूजा से पूर्व जावा डलिया रखकर बच्चियां इसकी नियमित देखभाल करती हैं।हल्दी पानी का छिड़काव कर करती हैं देखभाल,करमा पूजा के दिन तक बच्चियां सुबह-शाम जावा डलिया में हल्दी मिश्रित पानी का छिड़काव करती हैं। इस दौरान करम गीत गाते हुए डलिया के चारों ओर पारंपरिक नृत्य भी किया जाता है। लगातार देखभाल के बाद बालू से पीले रंग के अंकुर निकलते हैं, जिन्हें ‘जावा फूल’ कहा जाता है। भाइयों के दीर्घायु और समृद्धि की करती हैं कामना,करमा पूजा की रात करम की डाल की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जावा फूल को आपस में तथा भाइयों को दिया जाता है। इस दौरान बहनें अपने भाइयों के दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। वहीं अच्छी बारिश, बेहतर फसल और परिवार की समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की जाती है। जसपुर में जावा डलिया रखने की यह परंपरा न केवल करमा पर्व की धार्मिक आस्था को दर्शाती है, बल्कि प्रकृति, कृषि और नई फसल के प्रति समाज के गहरे जुड़ाव का भी प्रतीक है। मौके पर समाजसेवी सह नेता सिकेंद्र सिंह खरवार समेत पूनम देवी, पाना देवी, रिंकू देवी, दुलारी देवी, धुर्वा देवी, उषा देवी, करुणा देवी, झालो देवी, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में युवतियां और बच्चे मौजूद थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मिशन वात्सल्य के तहत नियुक्ति प्रक्रिया एवं कर्मियों के अवधि विस्तार की उपायुक्त ने की समीक्षा

    September 16, 2026

    आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

    September 16, 2026

    हत्या के बाद झाड़ी में फेंका युवती का शव,दुष्कर्म की आशंका

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मिशन वात्सल्य के तहत नियुक्ति प्रक्रिया एवं कर्मियों के अवधि विस्तार की उपायुक्त ने की समीक्षा September 16, 2026
    • आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित September 16, 2026
    • करमा पूजा को लेकर जसपुर में बच्चियों ने रखी जावा डलियानदी से शुद्ध बालू लाकर बांस की टोकरी में सात प्रकार के अनाज बोकर जगाया जावा, करम गीतों से गूंजा गांव September 15, 2026
    • हत्या के बाद झाड़ी में फेंका युवती का शव,दुष्कर्म की आशंका September 15, 2026
    • चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार September 15, 2026
    • राजपुर मे अहिंसा क्लब गणपति पूजा समिति के तत्वावधान में हुई भव्य पूजा-अर्चना, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,गणेश चतुर्थी पर गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष September 14, 2026
    • गणेश पूजा पंडाल पहुंचे सिकेंद्र खरवार, ग्रामीणों व युवाओं से की मुलाकात September 14, 2026
    • चतरा जतराहीबाग में सजा City Kart,सांसद कालीचरण सिंह ने किया उद्घाटन, बोले—नए प्रतिष्ठानों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर September 14, 2026
    • नेटवर्क के इंतजार में नायकीहेसाग के ग्रामीण, डिजिटल दौर में भी गांव मोबाइल कनेक्टिविटी से महरूम ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर इलाज तक में परेशानी, आपात स्थिति में एक किलोमीटर दूर जाकर करना पड़ता है फोन September 13, 2026
    • जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च September 12, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.