Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पत्थलगडा पहुंच प्रखण्ड समन्वय समिति की बैठक किया,वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना समेत सभी अन्य क्रियान्वित योजनाओं की हुई समीक्षा
    Chatra News

    उपायुक्त ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पत्थलगडा पहुंच प्रखण्ड समन्वय समिति की बैठक किया,वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना समेत सभी अन्य क्रियान्वित योजनाओं की हुई समीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 26, 2023Updated:May 18, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पत्थलगडा पहुंच प्रखण्ड समन्वय समिति की बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखण्ड क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य, लाभुकों को मिलने वाले योजनाओं का लाभ, प्रखण्ड कार्यालय में कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, मनरेगा के तहत संचालित कार्य समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम कार्यालय के सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों की जानकारी लेते हुए प्रखण्ड सह अंचल भवन की स्थिति की विस्तृत जानकारी, मनरेगा के तहत चल रहे कार्य व लंबित कार्यों की जानकारी समेत आवास की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि वैसे आवास जो लंबित है और अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है उसे जल्द से जल्द पूर्ण करायें और वैसे मामले जिसपर जानबुझ कर लापरवाही बरती जा रही है वैसे मामलों को संज्ञान में लेते हुए संलिप्त के उपर नियमानुसार कार्रवाई की जाय।जनता दरबार में पत्थलगडा क्षेत्र के लाभुकों से आवास हेतु प्राप्त आवेदन के विरूद्ध अभी तक निष्पादित आवेदनों के आलोक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पत्थलगडा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर योग्य लाभुकों को चिन्हित कर लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि सभी योग्य लाभुकों को योजना का पूर्ण लाभ मिले।आपदा में हुए छति के विरूद्ध दिए गए मुआवज़े राशि से लाभान्वित लाभुकों की जानकारी ली गई। उन्होने कहा कि आपदा के तहत किसी भी प्रकार का मामाल लंबित है तो उसे जल्द से जल्द जिला को भेजें ताकि उस दिशा में नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा को निर्देशित किया गया कि जिले भर में खराब पड़े चापानल को शीघ्र मरम्मति कराना सुनिश्चित किया जाय जिससे आमलोगों को पेयजल की समस्या से जुझना न पड़े।नरेगा, जॉब कार्ड, आधार सत्यापन, मुर्गी सेड, बकरी सेड, कुप निर्माण, ट्रेंच कटींग, आम बागवानी, बागवानी, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना समेत वित्तिय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 के कई लंबित व पूर्ण योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पशुपालन विभाग अन्तर्गत मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुओं का टीकाकरण तथा समाजिक सुरक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण समेत अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनओं की समीक्षा के क्रम में समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा द्वारा जानकारी दिया गया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अन्तर्गत पत्थलगडा प्रखण्ड से 61 आवेदन प्राप्त हुए थें जिसमें से 53 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अन्तर्गत लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। अंचल की समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि म्यूटेशन के अन्तर्गत पत्थलगडा में 77 मामले लंबित है जिसमे 10 म्यूटेशन 30 दिनों के अंदर प्राप्त हैं। इस संदर्भ में उपायुक्त ने निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थति में 90 दिनों से ज्यादा म्यूटेशन का कार्य लंबित न रहें इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके उपरांत परिशोधन पोर्टल, पत्थलगडा के राजस्व संग्रहण एवं जीएम लैंड सर्वें की भी समीक्षा की गई। पत्थलगडा प्रखण्ड क्षेत्र में डीएमएफटी मद एवं 15वें वित्तिय अन्तर्गत क्रियान्वित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया लंबित येाजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण करें। बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों/कर्मियों को निर्देशित किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाना अनिवार्य है अतः इसमें कोई भी कोताही न बरती जाए। वहीं प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में उपस्थित आम लोगा से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पत्थलगडा को शीघ्र उक्त मामलों का निष्पादन करने का निर्देेश दिया। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फ़र खिजरी, समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनी कुमारी, बीपीओ, पंचायत सेवक,रोजगार सेवक समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.