Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » इटखोरी अवस्थित भद्रकाली महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ
    Chatra News

    इटखोरी अवस्थित भद्रकाली महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा:- इटखोरी अवस्थित भद्रकाली महाविद्यालय में साइबर विद्यापीठ और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में साइबर के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाओ पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दुलार हजाम के द्वारा किया गया कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ ही आगत अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत के साथ हुआ।जिसमें मुख्य रुप से साइबर विद्यापीठ फाउंडेशन के मुख्य प्रशिक्षक बालाजी वेंकटेश्वर ने इस विषय पर विशेष चर्चा करते हुए मोबाइल और संचार क्रांति के क्षेत्र में आए परिवर्तनों और उनसे उत्पन्न खतरों के प्रति आगाह किया। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां संचार क्रांति के आने से रोजगार की असीम संभावनाएं बढ़ गई हैं वहीं दूसरी ओर इस क्रांति के द्वारा सूचना और सुरक्षा की भावनाओं को भी बल मिला है और हमें इन परिस्थितियों का सामना करना सब को पड़ रहा है वर्तमान समय में साइबर के द्वारा जहां सभी क्षेत्रों में कार्य सुगमता पूर्वक हो रहे हैं वही असुरक्षा की भावनाएं भी प्रबलता के साथ बढ़ती जा रही है। साइबर विद्यापीठ के चेयरमैन शशांक शेखर ने संचार क्रांति के महत्व पर चर्चा चर्चा करते हुए बताया कि एक ओर जहां संचार क्रांति के माध्यम से आम लोगों तक दुनिया में जो भी परिवर्तन हो रहा है उस परिवर्तन की सूचनाएं पहुंच रही हैं तो दूसरी ओर इन माध्यमों के द्वारा साइबर अपराध से जुड़े हुए साइबर अपराधियों के द्वारा कई तरह की निजी सूचनाएं लिक को हो रही हैं जिससे सोशल मीडिया के क्षेत्र में कई तरह की आशंकाएं बढ़ गई हैं। विनोबा भावे विश्वविद्यालय यूसेट के वरिष्ठ प्राध्यापक अरुण कुमार मिश्रा ने संचार क्रांति के क्षेत्र में जो वैश्विक परिवर्तन हो रहे हैं उन परिवर्तनों के प्रति सचेष्ट और सचेत रहने की आवश्यकता है और साथ ही यह आवश्यक है कि इस प्रकार के खतरों से बचने के लिए हमें सोशल मीडिया पर आ रही सूचनाओं और तकनीकों का अध्ययन करना आवश्यक है। अपने अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दुलार हजाम ने वर्तमान परिपेक्ष में साइबर संबंधी सूचनाओं के प्रति सचेत रहने की सलाह देते हुए इसके अध्ययन और अनुशीलन पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के महेंद्र ठाकुर सिकंदर मिस्त्री दर्शनशास्त्र के राकेश कुमार राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर ललित सिंह अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर ललित मोहन चौधरी हिंदी विभाग के जानकी प्रसाद दांगी इतिहास विभाग के बालेश्वर पासवान के साथ महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं,शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन राजनीति विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं पूर्व प्राचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026

    मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    • बीएसएफ जवान के सूने घर में लाखों की चोरी, जेवर व समिति की नकदी ले उड़े चोरघर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से खंगाले, करीब पांच लाख के जेवर और दो से तीन लाख रुपये नकद चोरी होने का दावा September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.