
Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में जेएलकेएम की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता चतरा जिला अध्यक्ष कैलाश महतो ने किया। इसमें संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। इस दौरान सतीश साहू को प्रखंड अध्यक्ष, प्रकाश सिंह भोक्ता को उपाध्यक्ष तथा विक्रम कुमार यादव को प्रखंड महासचिव बनाया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से प्रखंड में संगठन का विस्तार करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई गई। बैठक में पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।
इस बैठक में जिला सचिव मो० गुलाम, वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रेमलाल महतो, जिला उपाध्यक्ष विनोद महतो, जिला प्रवक्ता बिजली महतो, कार्यकारी सदस्य विक्रम यादव, जिला कार्यकारी सदस्य संतोष साव और चतरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक भारती उपस्थित थे।
