Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » वन अधिकार अधिनियम जागरूकता को लेकर ग्रामसभा का हुआ आयोजन,लोगो को दी गई वनाधिकार कानून की जानकारी
    Chatra News

    वन अधिकार अधिनियम जागरूकता को लेकर ग्रामसभा का हुआ आयोजन,लोगो को दी गई वनाधिकार कानून की जानकारी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     कुन्दा प्रखंड क्षेत्र के सिक्कीदाग पंचायत अंतर्गत भौरुडीह गांव में रविवार को वन अधिकार समिति के अध्यक्ष विलास भारती की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। वही सभा का संचालन लालदेव भोक्ता ने किया। ग्राम सभा में वन अधिकार समिति व झारखंड प्रभारी अशोक भारती मुख्य रूप से उपस्थित हुए। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए अशोक भारती ने कार्यक्रम में वन अधिकार अधिनियम 2006 संशोधित नियम 2008 व संशोधित नियम 2012 के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में निवास करने वाले वैसे अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति, व अन्य परंपरागत वन निवासी जो वन भूमी पर निवास कर रहे हैं, वैसे लोगों को उक्त भुमि पर खाद्य पदार्थ की खेती कर जीविका चलाने का अधिकार है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा वन अधिकार अधिनियम पारित किया गया है। उन्होंने आगे कहा की जल जंगल जमीन के अधिकार को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार ने वन अधिकार कानून बनाया है जिसका लाभ हम भोले-भाले ग्रामीणों को जानकारी के अभाव में नहीं मिल पा रहा है।जिसके कारण वन विभाग के कर्मी वन भूमि पर निवास करने वाले लोगों को आए दिन डराते धमकाते रहते हैं,लेकिन हमलोगो को डरने की आवश्यकता नही है इसके लिए भारत सरकार के द्वारा कानून बनाया गया है जिसके तहत हमलोगों को हक व अधिकार को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर कानूनी रूप से लड़ने की आवश्यकता है। ग्राम सभा कार्यक्रम में ईश्वरी भारती, राजमणि देवी,ललिता देवी, अकल रविदास, शंभू यादव, नरेश यादव,अनिल यादव समेत कई अन्य लोग मौजूद हुए।

    कुन्दा,रंजीत शौंडिक 

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान महाशिविर में पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, रक्तवीरों का बढ़ाया उत्साह

    June 14, 2026

    Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत

    June 13, 2026

    बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली

    June 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान महाशिविर में पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, रक्तवीरों का बढ़ाया उत्साह June 14, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत June 13, 2026
    • बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली June 13, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी June 13, 2026
    • Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन June 12, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष June 12, 2026
    • प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार June 11, 2026
    • चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक June 10, 2026
    • Chatra News : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया June 10, 2026
    • Chatra News : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल:मुरारी पांडे तीन वर्षों से लगा रहे दर्जनों पौधे, अब पेड़ों में आने लगे फल June 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.