
Chatra : लावालौंग प्रखंड अंतर्गत हेड़ूम पंचायत के रामनगर चौक, कल्याणपुर मोड़ स्थित फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को रामदेव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 (सीजन-17) का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन ‘जन कल्याण समिति’ एवं ‘सुपर 11 क्लब’, पंचायत हेड़ूम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रेमरंजन पासवान, पूर्व विधायक गणेश गंझू, बीस सूत्री अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, उपप्रमुख महमूद खान समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना और प्रतिभा का विकास होता है।
फीफा नियमों के तहत खेले जाएंगे मुकाबले, विजेता को 51 हजार का नकद इनाम
टूर्नामेंट के आयोजन समिति ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं और सभी मुकाबले फीफा (FIFA) के नियमानुसार संचालित किए जाएंगे।
प्रथम पुरस्कार: ₹51,000/- एवं आकर्षक ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000/- एवं ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार: ₹15,000/- एवं ट्रॉफी
चतुर्थ पुरस्कार: ₹11,000/- एवं ट्रॉफी
मैदान में उमड़ी खेल प्रेमियों की भीड़
उद्घाटन मैच के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह भोक्ता व गोपाल यादव, सचिव लालू प्रसाद यादव व विजय गंझू, कोषाध्यक्ष प्रदीप तुरी व महेंद्र गंझू, संयोजक कन्हाय साहू व संतोष यादव सहित समिति के सभी सदस्यों व संरक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।
रिपोर्टर मो0 साजिद
