
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत हेडूम पंचायत के पंचायत सचिवालय सभागार में सोमवार को 25 दिवसीय बेंत/बांस शिल्प प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत भवन में आयोजित एवं संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, रांची द्वारा प्रायोजित यह प्रशिक्षण विशेष घटक योजना के तहत आयोजित है। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला उद्यमी समन्वयक हेमंत केशरी और प्रखंड उद्यमी समन्वयक उमेश कुमार की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण एजेंसी जगन्नाथ विकास केंद्र, चतरा (JVK) द्वारा किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर के रूप में दिनेश कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे: परमेश्वर कुमार राणा, मुखिया संतोष राम, रूपलाल कुमार (अध्यक्ष), किरण देवी, रिंकी देवी, सरस्वती देवी, संगीता देवी, कोशिला देवी, ममता देवी, गीता देवी, कमला देवी। यह प्रशिक्षण 02 नवंबर 2026 से 07 दिसंबर 2026 तक हेडूम पंचायत भवन में ही चलेगा। इसमें कुल 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिन्हें बेंत और बांस से टोकरी, कुर्सी, फूलदान और सजावटी सामग्री बनाने की आधुनिक तकनीक सिखाई जाएगी।
रिपोर्टर मो0 साजिद
