Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Chatra News

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र-6 के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर 05 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक पंचायतवार संचालित विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री के. रवि कुमार ने निरीक्षण किया।

    इस क्रम में उन्होंने 26-सिमरिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सराढू पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 415 एवं 416, उत्क्रमित मध्य विद्यालय उपकपानी तथा पोकला उर्फ कसियाडीह पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 403, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोकला में संचालित विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने 27-चतरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सिकिद पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 352 एवं 355 में संचालित विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का भी निरीक्षण किया।

    बूथ भ्रमण के दौरान मतदाताओं से संवाद के क्रम में कुछ मतदाताओं द्वारा नोटिस प्राप्त होने की जानकारी दी गई। इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नोटिस प्राप्त होने का अर्थ मतदाता सूची से नाम कटना कदापि नहीं है।उन्होंने बताया कि नोटिस किसी त्रुटि अथवा आपत्ति के निराकरण के लिए प्रक्रिया का हिस्सा है। संबंधित मतदाताओं को नियमानुसार अपना पक्ष रखने एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नियमानुसार प्रक्रिया एवं सत्यापन के बिना मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा।

    निरीक्षण के उपरांत परिसदन भवन, चतरा के सभाकक्ष में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया/चतरा, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ विशेष डिजिटाइजेशन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

    बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 05 से 10 अक्टूबर तक चल रहे पंचायतवार विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प के तहत प्रपत्र-6 के डिजिटाइजेशन कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही, पंचायत एवं मतदान केंद्रवार आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।

    उन्होंने 10 अक्टूबर 2026 को सभी ERO/AERO कार्यालयों में हेल्प डेस्क कैम्प आयोजित करने तथा 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक Special Outreach Programme के तहत घर-घर भ्रमण कर 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, 50 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर एवं अनाथालयों तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुरूप प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद, उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार, संबंधित क्षेत्र के बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने पंचायतवार चल रहे विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, प्रपत्र-6 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

    October 7, 2026

    मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, पूर्व में खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुआ समाधानजलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जमा रहता है पानी, राहगीरों व वाहन चालकों को हो रही परेशानी

    October 7, 2026

    सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए सांसद कालीचरण सिंह, बोले- विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी युवा शक्ति

    October 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने पंचायतवार चल रहे विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, प्रपत्र-6 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश October 7, 2026
    • मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, पूर्व में खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुआ समाधानजलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जमा रहता है पानी, राहगीरों व वाहन चालकों को हो रही परेशानी October 7, 2026
    • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश October 7, 2026
    • सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए सांसद कालीचरण सिंह, बोले- विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी युवा शक्ति October 7, 2026
    • रात्रि मैच में हजारों की भीड़, कोयला वाहनों पर नो-एंट्री की मांगमुरवे में 8 से 10 अक्टूबर तक होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, JLKM नेता गुलाम ने कहा- हादसा हुआ तो जिम्मेदार होगा प्रशासन October 7, 2026
    • स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, तीन साल से गर्भवती महिलाओं को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि October 7, 2026
    • 8 अक्टूबर को होगा JLKM कान्हाचट्टी प्रखंड कमिटी का विस्तारसायल बगीचा मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम, प्रखंड की 10 पंचायतों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को किया गया आमंत्रित October 7, 2026
    • बज्रपात से स्कूल भवन में आई दरार,बाल-बाल बचे, स्कूली बच्चे October 6, 2026
    • चतरा में कोयला वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय अरविंद सिंह की मौत, 17 घंटे से सड़क जाम October 6, 2026
    • एसआईआर-एनआरसी पर मोमिन कॉन्फ्रेंस का बड़ा बयान, राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने किया विरोध October 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.