Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुआवजे की मांग पर सिमरिया में 12 घंटे से कोयला वाहनों का चक्का जाम, JLKM नेता गुलाम ने सरकार को घेरा
    Chatra News

    मुआवजे की मांग पर सिमरिया में 12 घंटे से कोयला वाहनों का चक्का जाम, JLKM नेता गुलाम ने सरकार को घेरा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी में मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क पर कोयला वाहनों का चक्का जाम कर दिया। रात 7 बजे से शुरू हुआ आंदोलन करीब 12 घंटे से जारी है। ग्रामीणों ने कोयला वाहनों का परिचालन रोक दिया है, जबकि आम राहगीरों के लिए रास्ता खुला रखा गया है। आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। बताया जाता है कि बीते 19 अक्टूबर को गोवा पेट्रोल पंप के समीप कोयला वाहन की चपेट में आने से बकचोम्मा गांव निवासी शहबाज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं, डाड़ी गांव निवासी शाहबाज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी एक टांग काटने की नौबत आ गई है, जबकि एक आंख भी क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल वे निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। उनके इलाज में करीब 10 से 12 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। मौके पर मौजूद JLKM नेता मोहम्मद गुलाम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोयला वाहनों की चपेट में आकर हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अपाहिज होकर अस्पतालों और बिस्तरों पर जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। इसके बावजूद सरकार को लोगों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। आखिर कब तक कोयला ढुलाई के नाम पर बेगुनाह लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे? उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए, घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कोयला वाहनों के लिए अलग बाईपास सड़क बनाई जाए। गुलाम ने कहा कि कोयला ढुलाई जरूरी है, लेकिन जनता की जान की कीमत पर नहीं। सरकार को केवल कोयले की ढुलाई और राजस्व की चिंता करने के बजाय लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक कोयला वाहनों का परिचालन शुरू नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि, आम राहगीरों के लिए रास्ता खुला रखा गया है और आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत

    October 26, 2026

    सोशल मीडिया ने बढ़ाई शरद पूर्णिमा की महत्ता,लावालौंग में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की खीर बनाने की तैयारी

    October 25, 2026

    सतीश साहू बने जेएलकेएम के लावालौंग प्रखंड अध्यक्ष

    October 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मुआवजे की मांग पर सिमरिया में 12 घंटे से कोयला वाहनों का चक्का जाम, JLKM नेता गुलाम ने सरकार को घेरा October 27, 2026
    • बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत October 26, 2026
    • सोशल मीडिया ने बढ़ाई शरद पूर्णिमा की महत्ता,लावालौंग में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की खीर बनाने की तैयारी October 25, 2026
    • सतीश साहू बने जेएलकेएम के लावालौंग प्रखंड अध्यक्ष October 25, 2026
    • लावालौंग से पांकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ,तीन चरणों में बनेगी सड़क October 24, 2026
    • गंदगी के बीच बन रहा मध्याह्न भोजन, नौनिहालों की सेहत पर संकट; स्कूल भवन भी जर्जर October 24, 2026
    • धान अधिप्राप्ति से पूर्व किसानों का ई-केवाईसी एवं भूमि सत्यापन पूरा करें : उपायुक्त October 24, 2026
    • सोलर प्लांट से चोरी के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल October 23, 2026
    • तड़ित चालक चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, तांबे का तार और बाइक बरामद October 23, 2026
    • लावालौंग प्रखंड उपप्रमुख महमूद खान की बहन की शादी में जुटे गणमान्य लोग, युवा समाजसेवी रंजन कुमार सागर समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएं October 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.