Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार
    Chatra News

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड लेकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चतरा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस कार्रवाई में नकदी, एटीएम कार्ड, मोबाइल, सिम कार्ड के साथ कार और बुलेट मोटरसाइकिल भी जप्त हुई है।
    पुलिस के अनुसार, दिनांक 02 नवंबर 2026 को एक व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया था, जिसमें बताया गया कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे बैंक खाता, पासबुक, एटीएम एवं सिम कार्ड ले लिए गए। बाद में पता चला कि उसके बैंक खाते में अवैध रूप से राशि का ट्रांसफर एवं डिपॉजिट किया जा रहा था। आवेदन पर कांड पंजीकृत करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर साइबर ठगी में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवकों को नौकरी का लालच देकर उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड हासिल कर लेते थे। इसके बाद उन्हीं खातों के जरिए साइबर ठगी की राशि का लेन-देन किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में चतरा जिले के मनीष कुमार और दीपक कुमार पासवान, धनबाद जिले की मुस्कान प्रवीण एवं इमामुल अंसारी तथा बोकारो जिले का सोनू कुमार शामिल है। पुलिस ने इनके पास से कुल 3 लाख 70 हजार रुपये नकद, 15 एटीएम कार्ड, 8 एंड्रॉयड मोबाइल, 4 सिम कार्ड, सोने का चेन, तीन कलाई घड़ी, तीन पर्स, ट्रॉली बैग एवं पीठू बैग बरामद किया है। इसके अलावा JH10DL-1684 नंबर की काले रंग की स्विफ्ट कार तथा JH13N-3895 नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।
    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई थाना प्रभारी अनिल उरांव एवं पुलिस अवर निरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में चतरा पुलिस तकनीकी टीम तथा सदर थाना सशस्त्र बल के सहयोग से की गई। पुलिस का कहना है कि नौकरी दिलाने का प्रलोभन देने वाले अन्य संदिग्धों एवं साइबर ठगी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।
    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अजनबी व्यक्ति को नौकरी या लाभ का लालच देकर अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी न दें। ऐसा करने से आपका खाता साइबर ठगी में इस्तेमाल हो सकता है और आप भी कानूनी पेच में फंस सकते हैं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट

    November 4, 2026

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा

    November 4, 2026

    कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    November 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.