Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने पंचायतवार चल रहे विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, प्रपत्र-6 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
    Chatra News

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने पंचायतवार चल रहे विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, प्रपत्र-6 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र-6 के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर 05 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक पंचायतवार चल रहे विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने बुधवार को 26-सिमरिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उपायुक्त ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रानीपोखर, प्रखंड सिमरिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 82 तथा राजकीय मध्य विद्यालय शीला इचाक, प्रखंड सिमरिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 141, 142 एवं 143 सहित अन्य मतदान केंद्रों पर संचालित विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित बीएलओ से प्रपत्र-6 से संबंधित कार्यों की प्रगति एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उपायुक्त ने उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिया कि पंचायतवार संचालित विशेष कैम्प का व्यापक लाभ सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं से प्रपत्र-6 प्राप्त कर उसका समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाताओं को प्रपत्र-6 से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय, सिमरिया एवं प्रखंड कार्यालय, सिमरिया में चल रहे विशेष डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नवनिर्मित मल्टीपर्पस ट्रेनिंग सेंटर, सिमरिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं वहां बहाल की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं का आकलन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिमरिया,सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, पूर्व में खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुआ समाधानजलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जमा रहता है पानी, राहगीरों व वाहन चालकों को हो रही परेशानी

    October 7, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    October 7, 2026

    सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए सांसद कालीचरण सिंह, बोले- विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी युवा शक्ति

    October 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने पंचायतवार चल रहे विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, प्रपत्र-6 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश October 7, 2026
    • मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, पूर्व में खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुआ समाधानजलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जमा रहता है पानी, राहगीरों व वाहन चालकों को हो रही परेशानी October 7, 2026
    • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश October 7, 2026
    • सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए सांसद कालीचरण सिंह, बोले- विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी युवा शक्ति October 7, 2026
    • रात्रि मैच में हजारों की भीड़, कोयला वाहनों पर नो-एंट्री की मांगमुरवे में 8 से 10 अक्टूबर तक होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, JLKM नेता गुलाम ने कहा- हादसा हुआ तो जिम्मेदार होगा प्रशासन October 7, 2026
    • स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, तीन साल से गर्भवती महिलाओं को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि October 7, 2026
    • 8 अक्टूबर को होगा JLKM कान्हाचट्टी प्रखंड कमिटी का विस्तारसायल बगीचा मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम, प्रखंड की 10 पंचायतों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को किया गया आमंत्रित October 7, 2026
    • बज्रपात से स्कूल भवन में आई दरार,बाल-बाल बचे, स्कूली बच्चे October 6, 2026
    • चतरा में कोयला वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय अरविंद सिंह की मौत, 17 घंटे से सड़क जाम October 6, 2026
    • एसआईआर-एनआरसी पर मोमिन कॉन्फ्रेंस का बड़ा बयान, राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने किया विरोध October 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.