
Chatra News : लावालौंग थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में लावालौंग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के सिलदाग पंचायत स्थित नावाडीह गांव निवासी प्रवील गंझू और इसी पंचायत के सौरू गांव के विपिन यादव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार लावालौंग थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 11 मार्च 2026 में धारा 18/27 ए 28/29/30 एनडीपीएस एक्ट एवं 33 आईएफ एक्ट के तहत मामला दर्ज है।इस मामले के प्राथमिक अभियुक्त प्रवील गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं लावालौंग थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक 11 अप्रैल 2026 के प्राथमिक अभियुक्त विपिन यादव को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं इससे जुड़े अपराधों पर पुलिस की लगातार नजर है।ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्टर मो0 साजिद
