Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » VLW अब 90 प्रतिशत कार्य कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का करेंगे-  शिल्पी नेहा तिर्की
    Ranchi News

    VLW अब 90 प्रतिशत कार्य कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का करेंगे-  शिल्पी नेहा तिर्की

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड के VLW ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता अब 90 प्रतिशत कार्य कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का करेंगे ।पंचायती राज विभाग सहित दूसरे विभाग में अब VLW की भूमिका ना के बराबर रहेगी ।रांची के लालगुटुवा में राज्य स्तरीय जन सेवक समागम को संबोधित करते हुए कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ये घोषणा की है ।मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि VLW की नियुक्ति कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा की गई है जबकि वो काम पंचायती राज विभाग सहित दूसरे विभाग में कर रहे है ।आज इस समागम में VLW के द्वारा कृषि विभाग के लिए काम किए जाने की ललक देख कर अच्छा लगा ।मंत्री पद संभालने बाद से ही VLW से संबंधित जानकारी लगातार मिलती रही है ।हैरान करने वाली बात ये है कि राज्य के BDO को भी ये जानकारी नहीं है कि VLW का काम क्या है ।मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में आने या आपके किसी भी प्रतिनिधि से मिलने से पहले मैंने ठोस कदम उठाया है।
    विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान मैंने राज्य भर के VLW का 90 प्रतिशत कार्य कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का करने का निर्देश दिया है ।इसके साथ ही जन सेवक का नाम बदलकर कृषि के साथ जोड़ने को भी कहा है ।विभाग से संबंधित योजनाओं की समय _ समय पर जानकारी देने के उद्देश्य से साल में 2 प्रशिक्षण कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया है ।मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि प्रोन्नति सहित दूसरी मांग को भी विभाग गंभीरता से लेगी .उन्होंने कहा कि जब VLW विभाग की योजनाओं से जुड़ेंगे , तो काम की रफ्तार बढ़ेगी ।नियुक्ति किसी विभाग में और स्थापना किसी और विभाग में , ऐसा करने से काम पर प्रभाव पड़ता है ।पंचायती राज विभाग से VLW का स्थापना वापस लेने के लिए विभागीय पत्रकार किया गया है ।मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य भर के VLW को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले समय ऐसा कुछ ना करे की सरकार के काम पर ऊंगली उठ सके ।अपने काम के दम पर पहचान बनाना होगा ।राज्य स्तरीय जन सेवक समागम में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया ।समागम में जन सेवक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार , प्रांतीय महामंत्री लोकेश कुमार , प्रांतीय कोषाध्यक्ष लव कुमार पासवान , प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष रामनाथ यादव , प्रांतीय मुख्य समन्वयक संतोष कुमार , मुख्य सचेतक धर्मेंद्र देव , मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश , प्रवक्ता उपेन्द्र कुमार सिंह , महिला अध्यक्ष कीर्ति रानी खलखो मौजूद थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.