Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन’ अभियान के तहत बालिका सम्मान समारोह का आयोजन,बाल संरक्षण में भागीदारी निभाने वाली 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली गैर विवाहित लड़कियों को किया गया सम्मानित
    Chatra News

    सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन’ अभियान के तहत बालिका सम्मान समारोह का आयोजन,बाल संरक्षण में भागीदारी निभाने वाली 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली गैर विवाहित लड़कियों को किया गया सम्मानित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से विभागीय निर्देश के आलोक में चतरा जिले में ‘सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन’ को लेकर चलाए गए अभियान का समापन आज उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देश पर बालिका सम्मान समारोह के साथ किया गया। विकास भवन के सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता व संचालन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमणि कुमारी ने किया। इस अवसर पर बाल विवाह का विरोध कर बाल संरक्षण में भागीदारी निभाने वाली 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली गैर विवाहित लड़कियों व उनके माता पिता के साथ जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी को डीडीसी, डीएसडब्ल्यूओ, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष धनंजय तिवारी, डीईओ दिनेश मिश्रा, डीपीएम जेएसएलपीएस अनिल डुंगडुंग, यूनिसेफ के प्रतिनिधि अंकित कुमार, सीडब्ल्यूसी सदस्य मुकेश पाण्डेय, श्वेता कुमारी व पिंकी कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर डीडीसी ने कार्यक्रम पर चर्चा करते हुवे इसके सफल संचालन में सहयोग करने वाले पदाधिकारी व कर्मियों को बधाई दिया। साथ ही उपस्थित बालिकाओं से अवगत होते हुवे सभी को आश्वस्त किया कि आपके सहयोग के लिए जिला प्रशासन हमेशा तैयार है। डीएसडबल्यूओ ने अभियान से संबंधित जानकारी देते हुवे बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष धनंजय तिवारी द्वारा बाल विवाह होने की सूचना व इस पर होने वाली करवाई व बाल कल्याण समिति की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं डीपीएम जेएसएलपीएस ने बाल विवाह रोकथाम में पर चर्चा करते हुए कहा की जिले के इटखोरी व सिमरिया प्रखंड में किशोरी समूह सक्रिय है जो बाल विवाह रोक थाम में सहयोग करने के साथ महिलाओं के उत्थान पर कार्य कर रही है, आगे इसका विस्तार अन्य प्रखंडों में भी किया जाएगा। जबकि यूनिसेफ के प्रतिनिधि ने बालकों के सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के साथ टॉल फ्री नंबर 100 व 112 की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। समारोह में सम्मानित होने वाली बालिकाओं ने भी अपने अनुभओं को साझा किया। ज्ञात हो कि विभागीय निर्देश के आलोक में 31 अक्तूबर से 14 नवम्बर तक जिला व प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में उपरोक्त के अलावे समाधान संस्था के प्रतिनिधि, पप्पु कुमार जिला प्रबंधक सोशल मोबिलाइजेशन आदि उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.