Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एचइसी को बचानेके सवाल को लेकर आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा
    Ranchi News

    एचइसी को बचानेके सवाल को लेकर आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारत सरकार के उपक्रम एचइसी की बदहाली पर संज्ञान नहीं लिया गया तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर इसे बचाने की गुहार लगाएंगे। उक्त बातें बुधवार को राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (आई.एन.डी.आई.ए) गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने कही। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि त्योहार का मौसम आने वाला है और एचइसी के कर्मचारियों को 18 माह से वेतन नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार के लिए एचइसी एक बड़ी धरोहर है। इसको बचाना जरूरी है। यह कलाम साहब और डॉ मनमोहन सिंह की धरोहर है, लेकिन नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ये घाटे में है। एचइसी के पास वर्किंग कैपिटल नहीं है, ना ही रॉ मैटेरियल है। इसरो पर जब राज्यसभा में चर्चा हो रही थी उस वक्त भी एचईसी की बदहाली पर सवाल उठाया गया था। राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा कि राज्यसभा में एचइसी के मुद्दे को उठाया था। एशिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री आज बदहाल स्थिति में है। देश में करोड़ों रुपये की लागत से प्रतिमाएं बन रही हैं। दूसरी तरफ एचइसी बदहाल है। महुआ माजी ने कहा कि आप प्रतिमा जरूर बनाये, लेकिन केंद्र सरकार को एचइसी को लेकर भी सकारात्मक पहल करने की जरूरत है। डॉ महुआ ने कहा कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर आग्रह किया कि इस विषय पर आप गंभीरता पूर्वक विचार करें। 2045 तक भारत को विकसित देश में लाना है तो एचइसी का भी होना बहुत जरूरी है। वहीं सुबोधकांत ने कहा कि राज्यपाल ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही एचइसी का दौरा करेंगे। सीपीआई के अजय सिंह ने कहा की एच ई सी को बेचने की जो साजिश केंद्र सरकार कर रही उनके मनसूबे पूरा नहीं होगा केंद्र सरकार जल्द से जल्द कामगारों को वेतन और पूर्ण निदेशक की नियुक्ति करे।झामुमो जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा की एचईसी झारखंड का गौरव है इसे किसी हाल में केंद्रसरकर बंद करने का प्रयास न करे। प्रतिनिधिमंडल में सीपीआइ के अजय सिंह, झामुमो के जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम और मजदूर यूनियन से कमलेश सिंह मौजूद थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.