Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित कर सुदेश महतो ने निभाया अपना फ़र्ज़
    Ranchi News

    झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित कर सुदेश महतो ने निभाया अपना फ़र्ज़

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राँची मोराहबादी मैदान में आयोजित एक विशाल सभा में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो के द्वारा झारखंड के विख्यात आंदोलनकारी के रूप में झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव अमीन अहमद को शॉल ओढ़ाकर अपने हाथों से मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त सभा में सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी, डॉ० संजय बसु मल्लिक, विधायक डॉ० लंबोदर महतो, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, राम चंद्र सहिस मौजूद थे। अमीन अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड बने बाईस साल गुजर गये लेकिन जिनके कुर्बानी से राज्य बना उनके लिए सरकार ने अब तक कुछ भी नहीं किया। आज कम से कम इस सभा द्वारा बिछड़े आंदोलनकारियों को एक मंच में लाकर झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुदेश महतो ने सम्मानित कर अपने फ़र्ज़ को अदा करते हुए आंदोलनकारियों के प्रति अपनी निष्ठा जताई है जो वाक़ई स्वागत योग्य है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिस तरह राज्य कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा गया है उसी तरह झारखंड के चिह्नित आंदोलनकारियों को भी इस महती योजना से जोड़ा जाय ताकि उम्र के अंतिम पड़ाव में कम से कम उनका ईलाज सरकारी स्तर से हो सके। ज्ञात हो कि राज्य के सैकड़ों आंदोलनकारी पैसों के अभाव में समुचित ईलाज के बिना दुनिया से विदा हो गये। सभा में झारखंड के विख्यात आंदोलनकारियों में शामिल पूर्व विधायक कमल किशोर भगत (मरणोपरांत), वीरेंद्र भगत (मरणोपरांत), डॉ० संजय बसु मल्लिक, डॉ० देवशरण भगत, हसन अंसारी, अमीन अहमद, राजेंद्र मेहता, आसमान सुन्डी, विमल कच्छप, प्रो० खालिक अहमद, डॉ०आफताब जमील, राजू महतो, हरमोहन महतो, रश्मि कात्यान, फजल अब्बास, शफीक आलम, अलाउद्दीन अंसारी, शहजाद अनवर, बादल महतो, उमेश उराँव, सुप्रीति मुर्मू, साईवा सुशील हाँसदा को सम्मानित किया गया।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.