Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड को मिले विशेष स्वास्थ्य पैकेज, राज्य में AIIMS और 5 मेडिकल कॉलेज की उठी मांग
    Ranchi News

    झारखंड को मिले विशेष स्वास्थ्य पैकेज, राज्य में AIIMS और 5 मेडिकल कॉलेज की उठी मांग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राज्य की सामाजिक-आर्थिक परिस्थिति और आदिवासी बहुलता को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष पैकेज दिया जाए। उन्होंने यह मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में रखी।

    नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आरसीएच सभागार से इस बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने भाग लिया। उनके साथ अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक अबु इमरान, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख डॉ. चंद्र किशोर शाही एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान, खसरा-रूबेला टीकाकरण, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM), 15वां वित्त आयोग अनुदान, और PSA प्लांट संचालन पर चर्चा की गई।

    डॉ. अंसारी ने बताया कि झारखंड में टीबी मरीजों को अब “निक्षय आहार योजना” के तहत 500 रुपये के स्थान पर 1000 रुपये प्रति माह पोषण सहायता दी जा रही है। अब तक 12 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से मरीजों को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। राज्य में अब तक 226 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। साथ ही 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को राज्य में गंभीरता से चलाया जा रहा है।

    खसरा एवं रुबेला की रोकथाम के लिए वर्ष 2023 में 9 उच्च जोखिम जिलों – साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा और दुमका में 45 लाख बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में MR-1 टीका 8,41,319 बच्चों को और MR-2 टीका 7,83,165 बच्चों को दिया गया। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

    डॉ. अंसारी ने रांची में AIIMS की स्थापना, पांच नए मेडिकल कॉलेज और एक मेडिकल सिटी की मांग दोहराते हुए कहा कि झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राज्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “आप अच्छा कार्य कर रहे हैं, मैं आपकी सोच की सराहना करता हूँ और हर संभव मदद करूंगा”। उन्होंने डॉ. अंसारी को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट के साथ दिल्ली आएं, जिससे झारखंड की आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की जा सके।

    डॉ. अंसारी ने जानकारी दी कि 1170 पंचायतों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है, और स्वास्थ्य विभाग तेजी से कार्य कर रहा है ताकि दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराई जा सकें।

    कोरोना के वर्तमान JN-1 वैरिएंट को लेकर भी राज्य सरकार अलर्ट मोड में है। सभी सिविल सर्जनों को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के सभी PSA प्लांट क्रियाशील हैं और शीघ्र ही मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारियों का आकलन किया जाएगा।

    बैठक में केंद्र सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग की स्वास्थ्य अनुदान राशि को इस वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के साथ खर्च करने के निर्देश भी दिए गए।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.