Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव श्री रूपेश ठाकुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा और आकांक्षी जिला चतरा में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। संकल्प यात्रा को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश
    Chatra News

    केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव श्री रूपेश ठाकुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा और आकांक्षी जिला चतरा में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। संकल्प यात्रा को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। संयुक्त सचिव एवं महानिदेशक श्रम कल्याण भारत सरकार सह जिला प्रभारी पदाधिकारी चतरा श्री रूपेश कुमार ठाकुर, भारत संकल्प यात्रा व आकांक्षी जिला तथा आकांक्षी प्रखण्ड का समीक्षा करने पहुंचे चतरा।
    सर्वप्रथम श्री रूपेश कुमार ठाकुर के चतरा आगमन पर उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात जिला में होने वाली विकास भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। यह यात्रा देश भर में विकास और प्रगति को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से विकास भारत संकल्प यात्रा शुरू की जा रही है।समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जानकारी दिया कि जिले में मोबाइल वैन के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। इस संदर्भ में किए गए तैयारियों की सराहना करते हुए कहा ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को चिह्नित करें और मौके पर ही पंजीकरण के साथ उनकों लाभान्वित किया जाए। इस अभियान के सफल संचालन एवं नियमित मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक स्तर पर समिति गठित की जाए. प्रत्येक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की फोटो, वीडियो के साथ इसकी पूरी रिपोर्ट पोर्टल पर भी अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा अनेक स्तर पर प्रयास किए जा रहे है।आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, दीन दयाल अंतोदय योजना, पेंशन योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, उज्जवला योजना, हर घर जल योजना, अटल पेंशन आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।

    आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा

    आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत कार्य कर रहे पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी पांच क्षेत्रों के विभिन्न सूचकांकों की जानकारियों को क्षेत्रानुसार विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही बेस लाईन डाटा में किए गए सुधार और कार्यक्रम से जुड़े अन्य गतिविधियों के बारे में भी बताया। चतरा जिला का डेल्टा रैंक 90, शिक्षा में 7, स्वास्थ्य और पोषण में 97, कृषि और जल संसाधान में 41 है, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास में 72, बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में 92 रैंक रहा। इस पर उन्होने रैकिंग में सुधार हेतु सुझाव दिए।

    आकांक्षी प्रखण्ड

    आकांक्षी प्रखण्ड की समीक्षा के क्रम में उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मयुरहंड से शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लिया और कहा कि आकांक्षी प्रखण्ड कि विकास में आपकी भुमिका महत्वपूर्ण है। उक्त मौके पर उन्होने कहा सभी पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए आकांक्षी प्रखण्ड के विकास में संचालित योजनाओं को ससमय दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करें, जिससे जिले का बेहतर विकास हो सके।बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त श्री अबु इमरान, उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रण्मडल पदाधिकारी उत्तरी वन प्रमण्डल राहुल मीणा, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीन्द्र भगत, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि गरिमा सिंह, अमित भारती, दीपांशी निगम समेत सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक के पश्चात उन्होंने जिले के आकांक्षी प्रखंड मयूरहंड के मंझगावां पंचायत पहुंच संचालित योजनाओं का जायजा लिया। वहीं पंचायत भवन में सभी पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य के साथ बैठक कर संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली और आगे के विकास कार्यों पर भी चर्चा किया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.