Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लावालौंग की समस्याओं को लेकर विधायक के साथ उपायुक्त से मिला प्रखण्ड के कई प्रतिनिधि
    Chatra News

    लावालौंग की समस्याओं को लेकर विधायक के साथ उपायुक्त से मिला प्रखण्ड के कई प्रतिनिधि

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा : क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक कुमार उज्जवल दास ने लावालौंग के प्रतिनिधियों के साथ चतरा उपायुक्त कृति श्री से मुलाकात किए। साथ में विधायक पीए बिजय दांगी,विधायक प्रतिनिधि सह लमटा पंचायत के मुखिया अमित कुमार चौबे,कोलकोले पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, लावालौंग मुखिया नेमन भारती,रिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी सह समाजसेवी जगदीश प्रसाद यादव तथा मंधनियां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी भोला राम भी उपस्थित थे। विधायक ने अपने विधानसभा के विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया, साथ ही साथ उन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की अपील भी की। वही विधायक ने लावालौंग से पांकी मुख्य जर्जर हालत में सड़क की स्थिति से भी उपायुक्त को अवगत कराया। इस पर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला खनन पदाधिकारी से बात की। उक्त विषय में विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार चौबे ने बताया कि उपायुक्त ने आश्वासन दिया है की तीन-चार दिनों के अंदर खनन से निकले हुए पत्थर चूर्ण के द्वारा लावालौंग से पांकी मुख्य सड़क पर बने गड्ढों को भरकर आवागमन व चलने लायक स्थिति बनाया जाएगा।वहीं उपायुक्त ने विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि आगामी छः महीने के अंदर किसी भी हाल में लावालौंग से पांकी सड़क को स्थाई रूप से दुरुस्त करते हुए संपूर्ण आवागमन के लायक बनाया जाएगा। इसके साथ ही विधायक ने अन्य समस्याएं जैसे बिजली,पानी,शिक्षा,पूल पुलिया इत्यादि से भी उपायुक्त को अवगत कराते हुए उनके निदान की मांग की। वहीं जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को संज्ञान में दिया की स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग में पंन्द्रह वर्षों से पदस्थापित कुसुमलता के द्वारा अनियमितता बरतने की खबर धड़ल्ले से मिडिया में प्रकाशित होते रही है, साथ ही प्रतिनिधियों ने भी आवेदन देकर आपसे कार्रवाई की मांग की है परंतु इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसपर उपायुक्त ने कहा है कि दो चार दिनों के अंदर कुसुमलता को लावालौंग से हटा दिया जाएगा।

    रिपोर्टर मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित

    March 24, 2026

    Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण

    March 24, 2026

    Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

    March 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.