Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Ranchi News : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान व जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात
    Ranchi News

    Ranchi News : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान व जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने आज अपनी पत्नी जुगसलाई नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान के साथ झारखंड विधानसभा में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी तथा मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी उपस्थित थे।
    इस अवसर पर हिदायतुल्लाह खान और नौशीन खान ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जुगसलाई नगर परिषद के हालिया चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर नौशीन खान को हृदय से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
    उन्होंने आशा व्यक्त की कि नौशीन खान अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जुगसलाई क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करेंगी।
    वहीं मंत्री हफीजुल हसन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी नौशीन खान को जीत की बधाई दी।
    इस मौके पर हिदायतुल्लाह खान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से जुगसलाई में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनकल्याण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
    नौशीन खान ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र को विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक सौहार्द के दृष्टिकोण से एक आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए वे गंभीरता से कार्य करेंगी।
    उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता है और वे सभी वर्गों को साथ लेकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक निर्णय — जनप्रतिनिधियों के लिए मजबूत होगी स्वास्थ्य सुरक्षा

    March 7, 2026

    Ranchi News : चतरा के नए अध्यक्ष बाबू भाई ने थामा झामुमो का दामन: ‘सड़क-नाली-पानी, अब चतरा बनेगा स्मार्ट सिटी!’

    March 2, 2026

    Ranchi News : झारखंड DGP तदाशा मिश्र का सख्त अल्टीमेटम: फरार अपराधियों को जकड़ो, नक्सलियों का सफाया करो!

    February 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान व जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात March 12, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन March 12, 2026
    • Chatra News : रामनवमी मेला की तैयारी पर एसडीओ की महत्वपूर्ण बैठक, श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था के निर्देश March 12, 2026
    • Chatra News : केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, 10 दिनों में लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश March 12, 2026
    • Chatra News : चतरा में शर्मसार करने वाली घटना फिर सामने आई है पीतिज उप स्वास्थ्य के पास मिला नवजात शिशु का शव March 12, 2026
    • Chatra News : सीएसआर कार्यों की प्रगति को लेकर उपायुक्त की समीक्षात्मक बैठक संपन्न March 12, 2026
    • Chatra News : मरीज के लिए गांव तक पहुंचेगी निःशुल्क चिकित्सा वाहन, ग्रामीणों में हर्ष March 11, 2026
    • Chatra News : गिद्धौर के जंगल में ब्राउन शुगर का धंधा पकड़ा: दो किशोरों समेत 4.77 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त! March 11, 2026
    • Chatra News : चट्टीअनंतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत March 11, 2026
    • Chatra News : जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ March 10, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.