Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट  राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
    Ranchi News

    दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट  राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांचीः दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है . बुधवार को इसे लेकर रांची पुलिस लाइन मैदान में उपद्रवी तत्वों से निपटने का मॉक ड्रिल की गई. इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

    मॉकड्रिल कर दिखाई ताकत

    रांची पुलिस लाइन में एहतियातन हिंसा से निपटने के लिए पुलिस जवानों और पदाधिकारियों ने मॉकड्रिल की. इसमें बड़ी संख्या में रांची पुलिस के जवानों ने भाग लिया और उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास किया. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस जवानों ने मॉकड्रिल की.

    दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस चौकस

    दरअसल, दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र में विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया है.रांची पुलिस ने मॉकड्रिल कर जनता को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया है और यह संदेश देने की कोशिश की है कि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

    मॉकड्रिल में दिखी पुलिस की तत्परता

    रांची पुलिस की मॉकड्रिल में पुलिस की तत्परता दिखी. यहां उपद्रवी की भूमिका में भी पुलिस थी और उनपर कार्रवाई करनेवाली भी पुलिस ही थी. उपद्रवियों की पत्थरबाजी से लेकर उनपर अश्रु गैस के गोले, हवाई फायरिंग, पानी की बौछार, लाठीचार्ज से लेकर गिरफ्तारी तक का अभ्यास किया गया. मॉकड्रिल के दौरान जवानों को यह भी बताया गया कि अगर स्थिति बिगड़ती है और उसमें लोग घायल होते हैं तो उन्हें कैसे घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा जाए और एंबुलेंस को कैसे भीड़ से निकाला जाए,इस दौरान पुलिस के जवानों ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने, पानी की बौछार आदि को लेकर अभ्यास किया. काल्पनिक स्थिति पैदा कर उससे निपटने का अभ्यास किया गया .मॉकड्रिल के दौरान ऐसा लग रहा था मानो पूरा क्षेत्र हुड़दंगियों के कब्जे में है और पुलिस इससे निपटने की कोशिश कर रही है. पुलिस के जवानों ने प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को आत्मसात करते हुए अपने अनुभव का प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में आम लोग भी मॉकड्रिल में शामिल हुए.

    रांची पुलिस अलर्टः एसएसपी

    इस संबंध में रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. आम लोगों के बीच किसी भी तरह का भय ना हो, लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं. डायल 100 और डायल 112 का संकट के समय प्रयोग करें.

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.