Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » NFSA एवं JSFSS के तहत शत-प्रतिशत उठाव का निर्देश, गोदामों की मरम्मति शीघ्र पूरी करने का आदेश
    Chatra News

    NFSA एवं JSFSS के तहत शत-प्रतिशत उठाव का निर्देश, गोदामों की मरम्मति शीघ्र पूरी करने का आदेश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) अंतर्गत खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी पात्र लाभुक वंचित न रहे।बैठक में भवन प्रमंडल, चतरा के कार्यपालक अभियंता को प्रखंड स्तरीय गोदामों की मरम्मति का कार्य शीघ्र पूरा करने, जिला सहकारिता पदाधिकारी को चयनित पैक्स की SOP मानकों के आधार पर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा पैक्स की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को लाभुकों का ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तेज करने और छह माह या उससे अधिक समय से खाद्यान्न नहीं उठा रहे कार्डधारियों का सत्यापन कर उनके कार्ड रद्द करने को कहा गया। उपायुक्त ने पीवीटीजी (PVTG) लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने और प्रत्येक माह वरीय पदाधिकारियों द्वारा झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदामों का निरीक्षण कराने का निर्देश दिया। वहीं, कुंदा प्रखंड में आधार पंजीकरण केंद्र खोले जाने की भी बात कही गई। बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीतू सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, एफसीआई उठाव प्रभारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश

    June 21, 2026

    Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच

    June 21, 2026

    Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

    June 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश June 21, 2026
    • Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच June 21, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 21, 2026
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.