Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD)    कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।
    Chatra News

    नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD)    कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए चतरा जिला में मादक/नशीले पदार्थों की खेती, क्रय-विक्रय एवं अवैध खेती की रोक थाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सर्व प्रथम सभी थाना प्रभारियों, वन रक्षियों, वन पाल, पदाधिकारियों से बारी बारी से मामलों की जानकारी प्राप्त की गई। नशीले पदार्थाें की खेती, क्रय-विक्रय एवं इससे संबंधित शिकायतों का निराकरण हेतु सभी आपस में समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देशित किया गया कि बैठक में मुख्य रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी, जिले में अफीम की खेती, नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता को बढ़ावा देने, एनडीपीएस अधिनियम के अवैध प्रावधानों से प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाय!उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्त चतरा बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना अतिआवश्यक है अगर नशा मुक्त चतरा का निर्माण करना है तो सभी को नशा के प्रति जागरूक होना आवश्यक है तभी नशा मुक्त चतरा का निर्माण संभव है। आगे उन्होने कहा खेती करने के मामले में शिकायत/जानकारी प्राप्त होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाय। जिन क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की खेती होने की सूचना प्राप्त होती है तो स्थल पर पहूंच अविलम्ब खेती को नस्ट करने हेतु कार्रवाई करें और जो भी लोग इसमें संलिप्त है उसे चिन्हित कर नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम की खेती को लेकर पुलिस अधीक्षक चतरा राकेश रंजन ने बैठक में उपस्थित सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को अपने अपने क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पोस्ता/अफीम से होनेवाले दुष्प्रभाव के बारें में जागरूक करने एवं पोस्ता/अफीम कि खेती में संल्पित के उपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिए। बैठक में उक्त के अलावे उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमण्डल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी, वाईल्ड लाईफ सेंचुरी डीएफओ, एनसीबी के आसूचना पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, इंटेलिजेंश ब्यूरो के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.