Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » रांची के मेकॉन में हुआ मॉकड्रिल
    Ranchi News

    रांची के मेकॉन में हुआ मॉकड्रिल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 7, 2025Updated:May 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची श्री चन्दन कुमार सिन्हा के नेतृव में रांची के मेकॉन में युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होने और हवाई हमले के दौरान किस तरह निपटा जाय ,इसे लेकर मॉक ड्रिल किया गया.मॉक ड्रिल में रांची पुलिस के विभिन्न विंग ,कई थानों के थानेदार ,पीसीआर के साथ साथ 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियो ने भाग लिया.मेकॉन को बनाया गया केंद्र युद्ध के दौरान अगर शत्रु राष्ट्र हवाई हमला करे वैसी परिस्थिति में पुलिस को कैसे काम करना यह मॉक ड्रिल के जरिए दर्शाया गया.मॉक ड्रिल के लिए मेकॉन को केंद्र बनाया गया.मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हवाई हमले को लेकर चेतावनी सायरन बजा ,जिसके बाद पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई.आनन-फानन में डीआईजी सह एससपी रांची श्री चन्दन कुमार सिन्हा ने अपनी पूरी टीम के साथ मेकॉन की घेराबंदी शुरू कर दी ,मौके पर एनडीआरएफ सहित कई टीमो को राहत और बचाव कार्य मे लगाया गया.हमले की वजह से जो लोग घायल हुए उन्हें बिल्डिंग से निकाला गया ,वही जो लोग घायल हुए उन्हें एम्बुलेंस के जरिये नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. इस दौरान जहां-जहां आग लगी थी उसे अग्निशमन विभाग के दस्ते के द्वारा बुझाया गया.डीआईजी सह एससपी रांची खुद राहत और बचाव कार्य में लगे. मॉक ड्रिल के दौरान सभी घायलों को और बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.मॉक ड्रिल के दौरान सब कुछ हुआ क्रमबद्ध तरीके से-सायरन बजने पर सबसे पहले पीसीआर वाहन मौके पर पहुचे-पीसीआर के बाद दूसरे नम्बर पर एम्बुलेंस और – डॉक्टरों की टीम पहुची- एम्बुलेंस के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुची- फायर बिग्रेड के बाद शहर के डीएसपी और थानेदार मौके पर पहुचे- डीएसपी और थाना प्रभारियो के बाद डीआईजी सह एसएसपी मौके पर पहुचे – एसएसपी के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुची घायलों को निकालने में पुलिस के जवानों ने की कड़ी मेहनतमेकॉन में भले ही मॉक ड्रील किया जा रहा था लेकिन इस दौरान रांची पुलिस के जवानों ने कड़ी मेहनत की ,सबसे ज्यादा मेहनत घायलों को बिल्डिंग से निकाल कर अस्पताल पहुचाने में की गई.रांची पुलिस के जवानों ने ऊंची बिल्डिंग में फंसे लोगों को स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकाला गया.नो ट्रैफिक जोन बना राजेन्द्र चौक से एजी कॉलोनी तकमॉक ड्रील को सफल बनाने के लिए हकीकत में नो ट्रैफिक जोन बनाया गया.इस दौरान राजेन्द्र चौक से लेकर एजी कॉलोनी तक के इलाके को नो ट्रैफिक जोन में तब्दील कर दिया गया.इस दौरान रांची पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्सन और वैकल्पिक रुट भी तैयार कर लिया.पूरे मॉकड्रिल के दौरान रांची पुलिस का ट्रैफिक डायवर्जन ,वैकल्पिक रुट और ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतरीन रहा.

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.