Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मंत्री चमरा लिंडा एक्शन में कहा- समस्या नहीं समाधान चाहिए, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण कार्य ससमय पूरा करे अधिकारी
    Ranchi News

    मंत्री चमरा लिंडा एक्शन में कहा- समस्या नहीं समाधान चाहिए, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण कार्य ससमय पूरा करे अधिकारी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा इन दिनों एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। विभिन्न विभागीय अफसरों को उनकी कार्यशैली पर फटकार लगा रहे हैं। मंगलवार को मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में चमरा लिंडा सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, ITDA तथा प्रमंडलीय उप-निदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस दौरान वह स्कूलों में साइकिल तथा छात्रवृत्ति वितरण के कार्य प्रगति की जिलावार समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारीयों को फटकार लगाया। उन्होंने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण के मामले में रामगढ़ एवं कोडरमा जिला के प्रति नाराजगी जताई।

    उन्होंने रामगढ़ और कोडरमा जिला के कल्याण पदाधिकारी को अगले तीन दिनों के भीतर छात्रवृत्ति राशि वितरण किए जाने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि छात्रवृत्ति वितरण मामले में जो पदाधिकारी कोताही बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कोडरमा एवं रामगढ़ जिला में अगले तीन दिनों में छात्रवृत्ति राशि वितरण की प्रगति में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों का जनवरी माह 2025 का वेतन रोकें।

    फरवरी 2025 के अंत तक पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति राशि वितरण प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

    मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले माह फरवरी 2025 तक पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति राशि वितरण के सभी मामलों को पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति राशि वितरण कल्याण विभाग का एक महत्वपूर्ण कार्य है।

    अध्यनरत विद्यार्थियों को ससमय छात्रवृत्ति राशि मिलने से उन्हें शैक्षणिक पाठ्यक्रमों तथा परीक्षा की तैयारी में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष तौर पर एसटी, एससी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने का कार्य कर रही है, इसलिए यह जरूरी है कि छात्रवृत्ति की राशि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत एसटी, एससी सहित सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाए।

    मंत्री ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि आगामी 4 जनवरी तक प्री मैट्रिक से संबंधित सभी लंबित छात्रवृत्ति भुगतान के मामलों का निपटारा प्राथमिकता के साथ करें। कल्याण विभाग के पदाधिकारी जनहित और जन सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। कल्याण विभाग के अंतर्गत काम करने वाले सभी यह समझें कि वे सामाजिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी समस्या नहीं बल्कि समाधान का रास्ता निकालें।

    जनवरी 2025 के अंत तक साईकिल वितरण का कार्य पूर्ण करें

    मंत्री चमरा लिंडा ने निर्देश दिया कि जनवरी 2025 के अंत तक साईकिल वितरण का कार्य पूर्ण करें। साईकिल योजना का उद्देश्य कक्षा आठ से ड्राप आउट रोकना है। इसलिए साईकिल का वितरण समय पर हो। नामांकन के साथ ही कक्षा आठ के बच्चों को साईकिल मिले इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में भी सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विद्यार्थियों को  साइकिल उपलब्ध कराने का कार्य योजना तैयार रखें। किसी भी हाल में साइकिल वितरण कार्य में विलंब न हो यह विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.