Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड के सदर से लेकर प्रखंड अस्पताल तक शुरू होगी सरकारी डायलिसिस सेव,आउटसोर्सिंग होगी बंद!
    Ranchi News

    झारखंड के सदर से लेकर प्रखंड अस्पताल तक शुरू होगी सरकारी डायलिसिस सेव,आउटसोर्सिंग होगी बंद!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि जब तक संस्थानों को मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो सकती। सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य विभाग को एक मजबूत और आत्मनिर्भर संस्थान के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए तेजी, पारदर्शिता और समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि “तेजी” का अर्थ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित ढंग से कार्य करना है। राज्य के हर सरकारी अस्पताल को इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े — एक ही छत के नीचे इलाज, जाँच और दवा की सम्पूर्ण व्यवस्था हो।

    डॉ. अंसारी बुधवार को नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निविदा प्रक्रियाओं में शिथिलता पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा किए जाने का निर्देश दिया।

    *स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक समीक्षा*

    स्वास्थ्य मंत्री ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वास्थ्य अनुदान, रेडियोलॉजी-पैथोलॉजी, डायलसिस, एनसीडी, सीटी स्कैन, एमआरआई, आईईसी, पीएसए प्लांट सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

    बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक श्री अबु इमरान, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ. चन्द्र किशोर शाही, प्रशासी पदाधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण किशोर समेत राज्य स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी व परामर्शदाता उपस्थित थे।

    स्वास्थ्य संस्थानों में सुधार हेतु निर्देश

    सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रंग-रोगन व मरम्मति कार्य शीघ्र प्रारंभ हो।

    संस्थान परिसरों में रात्रि के समय हाई मास्ट व सोलर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    *स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद, रख-रखाव और संचालन हेतु विशेषज्ञों की नियुक्ति का निर्देश।*

    *निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और एकीकृत करने पर जोर।*

    *रेडियोलॉजी-पैथोलॉजी और डायलसिस सेवाओं में सुधार*

    डॉ. अंसारी ने निर्देश दिया कि राज्य के सभी अस्पतालों में रेडियोलॉजी-पैथोलॉजी और डायलसिस जांच की स्वयं की यूनिट स्थापित की जाए। उन्होंने बिचौलियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि मरीजों से अवैध रूप से पैसे मांगने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। संबंधित एजेंसियों के भुगतान से पहले विपत्रों की कड़ाई से जांच की जाए।

    *रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति का निर्देश*

    ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, सीएचओ तथा प्रबंधन पदों की रिक्तियों की जानकारी ली गई। मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी पदों पर नियुक्ति की एकीकृत प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

    *अस्पतालों में यूट्यूबर्स और अनधिकृत मीडिया पर रोक*

    स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में अनधिकृत यूट्यूबर्स व मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ये तत्व संस्थानों की छवि धूमिल कर रहे हैं और ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई जरूरी है।

    *रेडियोलॉजी जांच प्रणाली का एकीकरण*

    बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने रेडियोलॉजी जांच को एकीकृत प्रणाली से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा, जिससे राज्य भर में इस सेवा की उपलब्धता और गुणवत्ता में सुधार आएगा।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.