Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हर अस्पताल होगा सुरक्षित, सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता: स्वास्थ्य मंत्री
    Ranchi News

    हर अस्पताल होगा सुरक्षित, सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता: स्वास्थ्य मंत्री

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : जमशेदपुर की हालिया घटना से मर्माहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा की अब यदि रिम्स या किसी भी अस्पताल में किसी मरीज की मौत सुरक्षा कारणों से होती है, तो उसकी पूरी जवाबदेही मेरी होगी। राज्य के हर अस्पताल को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाएगा।

    डॉ. अंसारी ने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी सदर अस्पताल, रिम्स और मेडिकल कॉलेज तीन दिन के भीतर अपने भवनों की स्थिति पर रिपोर्ट सौंपें। कौन-से भवन मरम्मत योग्य हैं, कौन-से जर्जर हैं या ध्वस्त किए जाने चाहिए – इसकी विस्तृत जानकारी दी जाए। रिपोर्ट मिलते ही मरम्मत एवं निर्माण कार्य के लिए तुरंत बजट जारी किया जाएगा।

    सुरक्षा सर्वोपरि है, किसी की जान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

    उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जैसी घटना दोबारा न हो, यह मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह वे खुद पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेंगे।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    डॉ. अंसारी ने भावुक होते कहा कि पूर्व में क्या हुआ, मैं उसमें नहीं जाना चाहता, लेकिन जब इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी मुझे मिली है और खासकर जब मैं खुद एक डॉक्टर हूं — तो मैं अपनी आंखों के सामने किसी को मरते नहीं देख सकता। हमें इस व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाना है, और मैं चाहूंगा कि इसमें आप सभी मेरा साथ दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जमशेदपुर में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं और पूरी टीम तैनात कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया है कि अब लापरवाही की कोई जगह नहीं रहेगी,मरीजों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

    May 7, 2026

    Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित।

    May 7, 2026

    पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी

    May 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। May 7, 2026
    • Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास May 7, 2026
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    • Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर May 7, 2026
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.