Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लावालौंग के कटिया गांव में दर्जनों लोग चूआं के दूषित पानी पीने को मजबूर
    Chatra News

    लावालौंग के कटिया गांव में दर्जनों लोग चूआं के दूषित पानी पीने को मजबूर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/ चतरा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटिया गांव में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं लोग।एक तरफ भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के कटिया गांव के नदी के चूआ से अपने प्यास बुझाने को बेवस है।यहां के ग्रामीण इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव के लोग चूआ का दूषित पानी पीने से लेकर खाना बनाने व बर्तन धोने का काम करते हैं।गांव का ही परमेश्वर भुइयां,अमित भुइयां,जगनी देवी, बसंती देवी ने बताया की पीने के अलावा नहाने धोने के लिए महिलाएं को काफी परेशानी होती है लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर नदी जाना पड़ता है।इस गांव के लोग सालों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।कटिया गांव के हरिजन टोला में दर्जनों लोगों का एक मात्र बुची चुवा से पानी को लेकर सहारा बना हुआ है लोग इस भीषण गर्मी में इसी चुवा से एक किलो मीटर दूरी तय कर कुएं की पानी को छान कर लाते हैं और अपनी प्यास बुझा रहे हैं।वही ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चापकल तो लगा हुआ था जिससे पानी उपलब्ध कुछ हद तक हो रहा था लेकिन उसमें ही नल जल योजना के तहत मोटर लगा दिया गया है जिससे अब न जलमीनार से पानी उपलब्ध हो पा रहा है और न चपाकल से।जल स्तर काफी नीचे चला गया है यहां।जिससे गांव में लगा जालमीनार और चापाकल सब बेकार पड़ा है।ग्रामीण कहते हैं कि हमलोगों ज्यादा पहुंच नहीं होने के कारण कोई भी आधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ध्यान देता है। गांव का ही मीना देवी,अनीता देवी, बोधा भुइयां ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि जल मीनार लगने के बाद आज तक हम लोगों को एक बूंद भी पानी नसीब नहीं हुआ है। हम लोग पीने के पानी के साथ घरेलू उपयोग में भी चूए का दूषित पानी का ही उपयोग करते हैं। वहीं कुछ लोग अपने वैकल्पिक स्रोतों से भी पानी का व्यवस्था कर रहे हैं। स्थिति धूप में जलस्तर नीचे चला जा रहा है जिसके कारण नदी और कुएं भी सूखने के कगार पर है।विभागीय अधिकारी शिकायत के बाद भी लापरवाह बने हुए हैं, पूरे प्रखंड में सैकड़ो जल मीनार बदहाली के आंसू रो रहे हैं। वही ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कटिया हरिजन टोला में चापाकल और जल मीनार बनवाकर पेयजल उपलब्ध करवाने की अपील की है। इस संबंध में कांटिया पंचायत के मुखिया से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से हमें कोई सूचना प्राप्त नहीं हुआ था आप लोगों के माध्यम से हमें सूचना प्राप्त हुई है जिसके बाद हमने पीएचडी विभाग को सूचना कर दिया है और जल्द से जल्द पेयजल उपलब्ध कराने की अपील की है। वही पीएचडी विभाग के एसडीओ से बात करने पर उन्होंने बताया कि नल जल योजना का फंड अभी उपलब्ध नहीं है जैसे ही फंड उपलब्ध होता है तुरंत जलमीनार को दुरुस्त किया जाएगा

    इधर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से और जनप्रतिधियों से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का अपील किया है।

    लावालौंग संवाददाता,मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 4, 2026

    Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान

    July 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    • Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित July 3, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी के पेलतौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, नाबालिग गंभीर रूप से घायल July 3, 2026
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    • Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे July 1, 2026
    • Chatra News : धरना के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता की बिगड़ी तबीयत,सदर अस्पताल के आईसीयू में किया गया भर्ती July 1, 2026
    • Chatra News : भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च: कालीचरण यादव की गिरफ्तारी पर शहर में हंगामा July 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.