Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सांसद चतरा-सह-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री सुनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक की गई। जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की हुई समीक्षा।
    Chatra News

    सांसद चतरा-सह-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री सुनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक की गई। जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की हुई समीक्षा।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : सांसद चतरा-सह-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री सुनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण-सह-कौशल विकास केन्द्र, डीएमएफटी चतरा के सभागार में दिशा की बैठक की गई।

    पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों का उन्होने विभागवार समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    बैठक में मुख्य रूप से आपूर्ति विभाग, विद्युत प्रमण्डल चतरा, तकनीकी विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाएं, शिक्षा विभाग, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, जिला सहकारिता विभाग, जिला समाज कल्याण, कल्याण, कृषि विभाग समेत जिले में विभागवार संचालित योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

    बैठक में स्वास्थ्य की समीक्षा के क्रम में सिमरिया प्रखण्ड क्षेत्र से आये जन प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि सरकारी गाईडलाईन के अनुसार अस्पताल में जानेवाली 05 रू. की राशि का किसी भी प्रकार का अस्पताल में लेखा जोखा नहीं है। न ही इस संबंध में अभी तक कोई जांच की गई हैं। इस पर सांसद ने आम जन से ली जानेवाली राशि किस खाते में जमा किया जाता है और इसका क्या उपयोग किया जाता है से संबंधित जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आगे उन्होने कहा कि आये दिन खबरे प्रकाशित हो रही है कि आपके द्वारा स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों पर तानाकसी की जा रही है। तानाकसी करना बंद करें और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने पर ध्यान दे। सदर अस्पताल में यह सुनिश्चित करें कि कर्मियों का व चिकित्सकों का बायोमेट्रिक उपस्थिति हो। स्वास्थ्य विभाग के लिए जिले में बनाये गए भवन को जल्द से जल्द हैंड ओवर ले और उन्होने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र/उप स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक नहीं हैं वहां रोस्टर बनाकर रोस्टर अनुसार स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लायें। गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव की समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के गर्भवती महिला बिहार के गया जिला व हजारीबाग नजदीक होने के कारण प्रसव के लिए वहां जाती है जिसके कारण संस्थागत प्रसव को ट्रैक करने में समस्या उत्पन्न होती है। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर उपलब्ध करायें जिससे गर्भवती महिलाओं को किसी दूसरे जिले में जाने की जरूरत न पड़े और बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उन्हे मिल सके। आयुष्मान भारत का पूर्ण डाटा जिले को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    प्रधानमंत्री आवास योजना
    प्रधानमंत्री आवास योजना के समीक्षा के क्रम में योग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करें यह सुनिश्चित करें कि सत्यापन का कार्य शत प्रतिशत हो। नगर परिषद क्षेत्र चतरा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लंबित आवेदनों का सत्यापन कराएं और जो लाभुक अयोग्य है उन्हे अस्वीकृत करें और जो लाभुक योग्य है उन्हे लाभान्वित करें।
    बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि विद्युत प्रमण्डल की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति के नाम पर दो दो कनेक्शन है। जिससे ग्रामीणों को विद्युत बील भुगतान करने में परेशानी होती है। इस पर अध्यक्ष ने विद्युत प्रमण्डल चतरा के कार्यपालक अभियंता को पंचायत एवं ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर वैसे कनेक्शन जो अवैध है जिससे ग्रामीणों को बील भुगतान करने में समस्या होती है उसे चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करें और जिले में अगर कहीं खराब पड़े ट्रांसफार्मर की सूचना प्राप्त होती है तो प्राथमिकता के आधार पर बदले या मरम्मति करें।

    प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लाभुकों को देने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट को निर्देशित किया कि प्रखण्ड स्तर पर प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए लाभुकों की सूची प्राप्त कर उसे लाभान्वित करें।

    पर्व त्योहार को देखते हुए उन्होने जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिन्द्र भगत को निर्देशित किया कि अभियान चलाये कि एक भी कार्ड होल्डर न छुटे और सभी को राशन मिले और यह सुनिश्चित करें कि जिले में जितने भी राशन कार्ड धारक है उन्हे सही मात्रा में एवं शत प्रतिशत लाभुकों को राशन का लाभ मिले।
    इसी प्रकार शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग समेत जिले में अन्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

    दिशा की बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधायक सिमरिया विधानसभा क्षेत्र श्री किशुन दास, उपायुक्त श्री अबु इमरान, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, जिले के सभी कार्यालय प्रधान, प्रखण्ड प्रमुख समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.