Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त ने कहा शिक्षक अगर मेहनत करते है, तो पीढ़ियाँ बदलती है। तकनीकी युग में खुद को अपडेट रखे शिक्षक।
    Chatra News

    उपायुक्त ने कहा शिक्षक अगर मेहनत करते है, तो पीढ़ियाँ बदलती है। तकनीकी युग में खुद को अपडेट रखे शिक्षक।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला खनिज निधि सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में तकनीकी युग में भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री रमेश घोलप शामिल हुए। वहीं मुंबई से आए ग्लोबल टीचर अवार्ड 2020 के विजेता एवं वर्ष 2016 के इनोवेटिव शोधकर्ता श्री रंजीत डिसले भी वक्ता के रूप में शामिल हुए। सेमिनार प्रारंभ होने से पूर्व अतिथियों का पौधा भेंट कर एवं स्वागत गान के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।सेमिनार में सबसे पहले जिले के शिक्षक, विद्यालय, छात्र/छात्राओं समेत अन्य शिक्षण से जुड़ी जानकारियां सभी के बीच साझा किया गया। साथ ही वक्ता रंजीत डिसले ने अपने जीवन का अनुभव साझा किया इसके अलावे उन्होने कहा मेरे द्वारा बच्चों को किस तरह से पढ़ाई के प्रति रूची बढ़ाई जाय और विद्यालय तक शत प्रतिशत बच्चों को लाया जाय। इसके लिए एक सरकारी शिक्षक होने के नाते हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होने अमेरिका के सरकारी विद्यालयों में आधुनिक रूप से छात्र/छात्राओं को शिक्षा दिया जाता है और बच्चे का रूची पढ़ाई के प्रति बढ़ता है। इस संदर्भ में भी उन्होने जानकारी साझा की। उपस्थित जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को कहा हमे पुरा उम्मीद है कि आप लोग यहां से जाने के बाद अपने-विद्यालयों में बच्चों के पठन-पाठन में रूची पैदा करने एवं शत प्रतिशत बच्चों को शिक्षित करने व विद्यालय तक लाने में विभिन्न आयामों को अपनायेंगे,21वीं सदी के बच्चों को पढ़ाने के लिए हम सभी को 21वीं सदी का शिक्षक बनना होगा। अमेरिका के शिक्षण प्रणाली बताने का उद्देश्य था कि आप सभी शिक्षक अपने छात्र/छात्राओं को तकनीक का प्रयोग करके बेहतर तरीको से पढ़ा सके। उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सरकारी विद्यालय से अपनी कैरियर की शुरूआत करने वाले रंजीत डिसले द्वारा जिस तरह से कम संसाधान में तकनीकी का प्रयोग कर बच्चों को शिक्षित बनाने एवं वैश्विक स्तर से जोड़ने में हर संभव प्रयास किया गया है । शिक्षा व्यवस्था में सबसे अहम भुमिका शिक्षक की होती है, मुझे उम्मीद है कि आज आप सभी जिले के शिक्षक सेमिनार के माध्यम से शिक्षा गुणवत्ता की जानकारी लेकर जाएंगे इसे जरूर विद्यार्थियों के बीच पढ़ाई के गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु प्रयोग करेंगे। रंजीत डिसले को सेमिनार में बुलाने का मुख्य उद्देश्य चतरा जिला के शिक्षकों को उत्साहित करना है। अगर गांव के लोग यह समझते है कि यह सरकारी स्कूल नहीं गांव की स्कूल है तो सभी समस्याएं सुधर जाएगी। सभी शिक्षक विद्यालयों के आवश्यकताओं को साझा करें जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। शिक्षा के माध्यम से समाज में परिवर्तन हो सकता है इसमे शिक्षक ही महत्वपूर्ण भुमिका अदा करते है। शिक्षक अच्छा इंसान बनाता है अगर शिक्षक मेहनत करते है तो पीढ़ियाँ बदलती है और अगर एक इंसान मेहनत करता है तो किसमत बदलती है। तकनीकी युग में खुद को अपडेट रखे शिक्षक, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु सब मिलकर करेंगे कार्य। समेमिनार में उपायुक्त चतरा द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मो0 एजाजुल हक उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिवानखाना को शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

    अंत में जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

    सेमिनार में अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ साथ जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.