Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त अबु इमरान ने आगामी लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी के साथ साथ जिला समन्वय समिति की बैठक की। 15 नवम्बर से  29 दिसम्बर 2023 तक चलने वाले आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिये गए कई निदेश।
    Chatra News

    उपायुक्त अबु इमरान ने आगामी लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी के साथ साथ जिला समन्वय समिति की बैठक की। 15 नवम्बर से  29 दिसम्बर 2023 तक चलने वाले आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिये गए कई निदेश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी एवं जिला समन्वय समिति, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व अन्य सभी विकास तथा कल्याणकारी योजना की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, लोक सभा चुनाव 2024 से संबंधित की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए कई महत्वपूर्ण निदेश दिए। इसके पश्चात जिला समन्वय समिति की बैठक प्रारंभ की गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बाबा साहब भीम रावं अम्बेडकर आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण राज्य समेत जिले में भी संचालित होनेवाली आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण के कार्यक्रम दिनांक-15 नवम्बर से 29 दिसम्बर 2023 तक संचालित की जाएगी। इसे लेकर उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आम जनों को दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों से अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले जैसे मयूटेशन, भूमापि, लगान रसीद तथा ऑनलाईन रिकार्ड में सुधार करने से संबंधि तमामले, आय,आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक वनपट्टा और व्यक्तिगत वनपट्टा के लिए संबंधित एफआरसी के आवेदन, आम जनों से सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ-साथ सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के आवेदन लिए जाएंगे और उन्होने कहा कि लाभुकों के बीच कैंप में ऑन स्पॉट परिसंपत्तियों का भी वितरण किया जाएगा इसके लिए सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी पूरी तैयारी पूर्ण कर लें। यह सुनिश्चित करें कि अबुआ आवास योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को कैंप के माध्यम से मिले इसके लिए पंचायत स्तर पर लगाए जाने वाले कैंप में अबुआ आवास योजना का स्टॉल अलग से लगायेंगे और पर्याप्त मात्रा में इससे जुड़े आवेदन स्टॉल में उपलब्ध रखेंगे। साथ ही साथ व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जनों को जागरूक करने का कार्य करेंगे। वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के निर्माण हेतु कहा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संबंधित अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करें और बिरसा सिंचाई कूप संर्वधन योजना के लक्ष्य को भी पूर्ण करें। इसकी समीक्षा एक सप्ताह के बाद की जाएगी। समीक्षा के क्रम में जिन प्रखण्डों की प्रगति धीमी देखी जाएगी उनपर जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को संचालित योजनाओं को पूर्ण करने में आनेवाली कठिनाईयों से संबंधित जानकारी साझा करने हेतु आमंत्रित किया गया। उन्होने कहा किसी भी परिस्थिति में जन कल्याणकारी योजना व विकास योजना लंबित न रहे सभी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं को पूर्ण कराएं। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिन्द्र भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकाीर समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.