Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चौकीदार ने दिखाई दबंगई   एक व्यक्ति को आधी रात में पीट-पीटकर किया अधमरा
    Chatra News

    चौकीदार ने दिखाई दबंगई   एक व्यक्ति को आधी रात में पीट-पीटकर किया अधमरा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग: थाना क्षेत्र के हेडुम पंचायत स्थित कल्याणपुर गांव का चौकीदार करम गंझू को दबंगई का परवान इस कदर चढ़ा कि उसने एक गरीब को मार कर अधमरा कर दिया।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हेडुम पंचायत के डूमर टांड में 48 वर्षीय महेंद्र गंझू को सोमवार की रात नौ बजे चौकीदार करम गंझू गांव की ही महिला एतवरिया मसोमात के कहने पर अपने सहयोगी सामा गंझू के साथ डूमर टांड़ पहुंचकर महेंद्र गंझू को लाठी डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।लगभग एक घंटे तक उसे बेरहमी से पीटने के बाद उसे खींचते हुए गांव से 500 मीटर दूर ले जाकर उसका हाथ व पैर गमछे से बांधकर बुरी तरह पिटाई की। जब महेंद्र बेशुद्ध होकर गिर गया तो वे दोनों आपस में यह कहते हुए की चलो अब यह खत्म हो गया है महेंद्र को गड्ढे में फेंक कर चले गए।महेन्द्र के परिजन उसे ढूंढने गए तो महेंद्र गड्ढे में बेसुद्ध अवस्था में मिला।तत्काल परिजनों नें स्थानीय चिकित्सक से उसका इलाज करवाया।उक्त विषय की सूचना पाकर बीस सूत्री अध्यक्ष छठु सिंह भोगता,मुखिया संतोष राम,गुल्ली गंझू एवं कामाख्या गंझू पीड़ित के घर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।इसके बाद आक्रोश व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी अविनाश कुमार को इसकी सूचना दी। तत्काल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से चतरा भेज दिया।वहीं महेंद्र एवं परिजनों के बयान एवं लिखित आवेदन के बाद चौकीदार करम को लेकर थाना आ गए।थाना प्रभारी नें बताया कि आरोपियों के ऊपर एफआईआर करते हुए बरिए पदाधिकारी के निर्देश के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गांव वालों के अनुसार एतरवरिया एवं महेंद्र के बीच सरहज नंदोषी का रिश्ता है।दोनों विगत तीन वर्षों से एक ही साथ रह रहे थे।परंतु अचानक सोमवार को एतवरिया करम चौकीदार एवं उसके सहयोगी को शराब पिलाकर उससे यह घटना को अंजाम दिलाया।प्रतिनिधियों एवं परिजनों का कहना है की उक्त आरोपियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाना चाहिए।

    संवाददाता, मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.