Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमामय समापन
    Chatra News

    Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमामय समापन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : 19 से 21 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का सफल एवं शांतिपूर्ण समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। महोत्सव में हजारों दर्शकों की सहभागिता, विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला, राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की उपस्थिति तथा सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्थाओं ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
    महोत्सव का शुभारंभ 19 फरवरी को दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर (वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास एवं संसदीय कार्य विभाग) एवं मंत्री योगेंद्र प्रसाद (पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा के विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया के माननीय विधायक उज्ज्वल कुमार दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा इटखोरी की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन तथा मां भद्रकाली मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। तीनों दिनों तक आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक, शास्त्रीय एवं आधुनिक कला का समन्वित रूप देखने को मिला। प्रथम दिवस पर विपिन मिश्रा एवं समूह द्वारा शंख एवं डमरू वादन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तथा मुहाने नदी तट पर वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती आयोजित की गई। मानभूम छऊ नृत्य, बुटन देवी एवं दल द्वारा झुमर नृत्य, अनुपम गिरी एवं सुधीर कुमार पाण्डे की गायन प्रस्तुति, कर्नाटक का पारंपरिक यक्षगान, पाईका नृत्य, आरम्भ बैंड (हजारीबाग), रोहित आर.के. ग्रुप एवं नितेश कच्छप की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। रात्रि में आयोजित आकर्षक ड्रोन शो ने पूरे आकाश को आलोकित कर विशेष आकर्षण उत्पन्न किया। द्वितीय दिवस पर मुख्य कार्यक्रम स्थल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। शिवानी पाण्डे, अग्रिमा गुप्ता, सुप्रिया डांस ग्रुप, कुमारी दित्या, माधवी गुप्ता एवं दीप्ती कुमारी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सराहना प्राप्त की। ओड़िशा का पारंपरिक गोटीपुवा नृत्य एवं ओड़िसी लोकनृत्य तथा सिमरन शाह डांस ग्रुप की प्रस्तुति ने सांस्कृतिक विविधता को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। रात्रि में सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपने प्रसिद्ध कैलासा ग्रुप के साथ मंच पर उपस्थित हुए। उनकी सूफियाना एवं भक्तिमय गायकी ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। “तेरी दीवानी” एवं “सैयाँ” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक भावविभोर होकर झूमते रहे और मोबाइल फ्लैश लाइट से जगमगाता परिसर अविस्मरणीय दृश्य बना।समापन दिवस पर साक्षी प्रिया दुबे, गोण्ड नृत्य दल, सुखराम पाहन एवं दल द्वारा मुण्डारी नृत्य, मृनालनी अखौरी, तमिलनाडु का भरतनाट्यम एवं थापाट्टम तथा किस्सु राहुल डांस ग्रुप ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। बॉलीवुड गायक रवि त्रिपाठी ने अपनी मधुर एवं ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। रात्रि 9:15 बजे से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी ने लोकसंस्कृति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर महोत्सव के समापन को भव्यता प्रदान की। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर ऐतिहासिक रूप से हिंदू, बौद्ध एवं जैन धर्मों के संगम स्थल के रूप में विख्यात है। इसी आध्यात्मिक विरासत को मंच पर साकार करते हुए विशेष थीम आधारित फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें तीनों धर्मों की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को प्रतीकात्मक रूप में प्रस्तुत कर “विविधता में एकता” का सशक्त संदेश दिया गया। महोत्सव के साथ 19 एवं 20 फरवरी को बक्सा डैम में इटखोरी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के अंतर्गत विभिन्न वाटर एक्टिविटीज आयोजित की गईं, जिनमें युवाओं एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर रात्रि 11:00 बजे भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसने पूरे आकाश को रंग-बिरंगी रोशनी से आलोकित कर तीन दिवसीय आयोजन को यादगार समापन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा सभी स्थानीय एवं राष्ट्रीय कलाकारों को मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़

    May 4, 2026

    Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त

    May 3, 2026

    Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार

    May 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    • Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद! May 3, 2026
    • Chatra News : कांग्रेस का अंतिम सांस? गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का दिल, आलाकमान चुप! May 3, 2026
    • रोज की मौतों का दर्द मिटाया: सांसद के हाथों चतरा को मिलीं उम्मीद की दो एम्बुलेंसें! May 3, 2026
    • Chatra News : आजसू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट,जन समस्याओं को रखा प्रमुखता से May 2, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश May 2, 2026
    • Chatra News : पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत राजपुर पंचायत में ग्राम सभा शिविर आयोजित। May 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.