Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » भारत को सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बजट : सांसद कालीचरण सिंह
    Chatra News

    भारत को सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बजट : सांसद कालीचरण सिंह

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। सांसद काली चरण सिंह ने केंद्रीय बजट 2024-25 को देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास और भविष्य की दृष्टि से तैयार किया गया है, जिसमें सभी क्षेत्रों को प्रगति की राह पर ले जाने का प्रयास किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि बजट में ग्रामीण और शहरी विकास, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचनाओं, उद्योग, और स्टार्ट-अप सहित सभी क्षेत्रों को संतुलित तरीके से प्राथमिकता दी गई है। युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने के कई प्रावधान किए गये हैं।
    साथ ही उन्होंने बताया कि यह बजट समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला है। महिला सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण और दिव्यांगजन के लिए विशेष योजनाएं शामिल की गई हैं, जिससे देश के प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को इस दूरदर्शी और संतुलित बजट के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह बजट भारत को सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में 12.7 प्रतिशत से अधिक वृद्धि

    सांसद श्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार ने उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में 12.7 प्रतिशत से अधिक वृद्धि कर 89 हज़ार 287 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि कर 1 लाख 25 हज़ार 638 करोड़ रुपये प्रावधानित हैं।

    कौशल विकास और रोज़गार के अवसर प्रदान करने के कई प्रावधान

    4 करोड़ 10 लाख से अधिक युवा लाभान्वित होंगे

    सांसद ने कहा कि बजट में युवाओं को कौशल विकास और रोज़गार के अवसर प्रदान करने के प्रावधान किए गये है। इन प्रावधानों से 4 करोड़ 10 लाख से अधिक युवा लाभान्वित होंगे। किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए विगत माह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की गयी थी, सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार के लिए वित्तीय सहायता के साथ जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के बजट में सशक्त प्रयास किये गये हैं। अगले 2 वर्ष में पूरे देश में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक कृषि से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

    एमएसएमई को वित्तीय सहायता, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन

    आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए, सरकार ने सड़क, रेल, और हवाई मार्ग के विस्तार के लिए बड़े प्रावधान किए हैं। सांसद श्री सिंह ने कहा कि यह बजट देश के औद्योगिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। एमएसएमई सेक्टर को वित्तीय सहायता, स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्साहन, और मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। ‘तरुण’ श्रेणी के अंतर्गत मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने के प्रावधान किये गये हैं। यह प्रावधान एमएसएमई क्षेत्र को मज़बूती प्रदान करेगा साथ ही रोज़गारों के सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.