Author: Sankalan News

रांची। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान श्री सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र में 4200 करोड रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं के लिए उनके प्रति आभार जताया। विशेष रूप से वर्षों से लंबित सिल्ली इलू रेल लाइन के निर्माण की दिशा में रेलवे के द्वारा उठाए गए कदम को लेकर उन्होंने धन्यवाद प्रकट किया। आज की मुलाकात के दौरान श्री संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से झारखंड की राजधानी रांची से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए सीधी ट्रेन सेवा और…

Read More

Chatra : प्रतापपुर प्रखंड सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती रीना साहू की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं पोषण सखी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पोषण, बाल विकास और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने उपस्थित सेविकाओं एवं पोषण सखियों से क्षेत्र में संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली तथा उनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप में समय पर एंट्री सुनिश्चित की जाए।तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं को नियमित…

Read More

Chatra : खरीफ 2025 के अंतर्गत बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज समाहरणालय परिसर, चतरा से उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण कर किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी देगा, जिससे वे अपनी फसलों का बीमा समय पर करवा सकें और प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से फसल क्षति होने की स्थिति में उचित मुआवजा प्राप्त कर सकें। खरीफ 2025 के लिए निर्धारित बीमित राशि भदई मकई…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड के सभागार कक्ष में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने   एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिवों एवं संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना (ग्रामीण) के अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कर लाभुकों को समर्पित करना था। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि सभी लंबित आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार…

Read More

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि इस सरकार के घोटाले की श्रृंखला में अब नाम परिवर्तन घोटाला भी शामिल हो गया है।प्रतुल ने कहा कि राज्य बनने के बाद अनेक वर्षों तक नाम परिवर्तन संबंधित गजट नोटिफिकेशन मैन्युअल होता था। इसका रजिस्टर मेंटेन होता था।अब हेमंत सरकार के समय वह सारे रजिस्टर ही गायब हो गया है। नाम परिवर्तन संबंधी कोई भी दस्तावेज मिल नहीं रहा है। इस अवधि में कितने नाम परिवर्तन हुए, किसके नाम परिवर्तन हुए उसका कोई उत्तर नहीं है।प्रतुल ने कहा कि हालिया वर्षों…

Read More

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में मंगलवार का दिन एक नए युग की शुरुआत बन गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 126 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वयं IPH सभागार, नामकुम में आयोजित समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपे। यह अब तक की सबसे बड़ी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति है, जिसे सरकार की एक क्रांतिकारी पहल माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा की *“हमारा सपना है कि झारखंड को मेडिकोज़ सिटी बनाएं। हर व्यक्ति को उसके जिले में बेहतर इलाज मिले – इसी सोच के साथ हम आगे बढ़…

Read More

चतरा जिला अंतर्गत मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना के तहत संचालित सभी इकाइयों – जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, बाल देखरेख संस्थान एवं चाइल्ड हेल्पलाइन – की कार्यप्रगति की समीक्षा तथा जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन जिला उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार किया गया। बैठक की प्रमुख जानकारी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती अरुणा प्रसाद द्वारा मिशन वात्सल्य योजना की अवधारणा, उद्देश्य और क्रियान्वयन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने…

Read More

चतरा उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देश पर, गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 21 जुलाई 2025 को उत्पाद विभाग, चतरा द्वारा वशिष्ठ नगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में कटैया गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म की आड़ में संचालित अवैध विदेशी शराब निर्माण की मिनी फैक्ट्री का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि मुन्ना साव, छोटू साव एवं अशोक साव द्वारा संचालित इस मिनी फैक्ट्री में स्पिरिट में कृत्रिम कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार की जा रही थी। तैयार शराब को ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलों में भरकर, नकली लेबल और होलोग्राम लगाकर…

Read More

हजारीबाग | झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित “कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2025” के मौजूदा प्रारूप पर कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया – झारखंड ने गहरी चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि यदि यह विधेयक बिना आवश्यक संशोधनों के लागू हुआ, तो राज्य के करीब 98% कोचिंग संस्थानों के बंद होने का खतरा उत्पन्न हो सकता है। संघ का मत है कि इस विधेयक के कई प्रावधान आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से अव्यावहारिक हैं, जिनका अनुपालन अधिकांश कोचिंग संचालकों और शिक्षकों के लिए मुमकिन नहीं है। कोविड-19 के बाद का संकट और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स की चुनौती कोविड-19 महामारी…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक चतरा सुमित कुमार अग्रवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तर) राहुल मीणा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं परियोजना प्रतिनिधि उपस्थित थे। खनन टास्क फोर्स बैठक के दौरान प्रस्तुत किए गए प्रमुख आंकड़े एवं निर्देश खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध माह- जून…

Read More