Author: Sankalan News

हजारीबाग | अंतर्राष्ट्रीय वरीष्ठ नागरिक दिवस पर सदर प्रखण्ड के अंतर्गत स्थित ओरिया ग्राम के निवासी सौ वर्षीय थनू गोप वयोवृद्ध अवस्था में समाज एवं सनातन धर्म के लिए अद्भुत मिसाल हैं। सनातन धर्म के प्रति अपनी अटूट आस्था और अद्भुत समर्पण के लिए पूरे क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। अपनी सक्रियता के दिनों में कीर्तन मंडली के सक्रिय सदस्य, पूजा-पाठ के प्रभारी, धार्मिक आयोजनों में विशेष सहयोगी के रूप में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीएसएनएल विभाग से सेवानिवृत्त हैं। ओरिया पंचायत के सबसे वृद्ध एवं सम्मानित व्यक्ति हैं। कार्य एवं परिवारिक दायित्व के साथ- साथ सामाजिक…

Read More

हजारीबाग | समाजसेवी सह शांति समिति सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी फहीम उद्दीन अहमद उर्फ़ संजर मलिक, अधिवक्ता जमील खान सहित कई समाजसेवियों ने हजारीबाग के नए जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पदभार ग्रहण करने पर मुरली यादव को बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया और बधाई दी। फहीम उद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक ने मुलाकात के दौरान कहा कि जिले के आम नागरिकों, खासकर गरीब और जरूरतमंदों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि जो लोग गंभीर बीमारियों के इलाज, नए राशन कार्ड और ऑनलाइन आवेदनों के…

Read More

नई दिल्ली : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने नई दिल्ली स्थित गेल इंडिया के चेयरमैन श्री संदीप गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने चतरा लोकसभा क्षेत्र में घरेलू गैस पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार और हर घर तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सांसद श्री सिंह ने कहा कि झारखंड के चतरा समेत आस-पास के जिलों की बड़ी आबादी आज भी पारंपरिक ईंधन जैसे लकड़ी और कोयले पर निर्भर है। इससे न केवल ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि पर्यावरण पर…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के माननीय सचिव महोदया के निर्देशानुशार आज दिनांक 21.08.2025 दिन बृहस्पतिवार को लावालौंग प्रखण्ड के पुरानाडीह गांव में पीएलवी(अधिकार मित्र)जनेश कुमार यादव ,अभिषेक कुमार ठाकुर एवं रविकांत कुमार के द्वारा अकेले नहीं है आप (World Senior citizen Day) पर जागरूकता अभियान चलाया गया ! और लोगो को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया! रिपोर्टर मो० साजिद

Read More

लावालौंग/चतरा : क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक कुमार उज्जवल दास ने लावालौंग के प्रतिनिधियों के साथ चतरा उपायुक्त कृति श्री से मुलाकात किए। साथ में विधायक पीए बिजय दांगी,विधायक प्रतिनिधि सह लमटा पंचायत के मुखिया अमित कुमार चौबे,कोलकोले पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, लावालौंग मुखिया नेमन भारती,रिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी सह समाजसेवी जगदीश प्रसाद यादव तथा मंधनियां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी भोला राम भी उपस्थित थे। विधायक ने अपने विधानसभा के विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया, साथ ही साथ उन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की अपील भी…

Read More

चतरा. लंबे समय के बाद भाकपा माओवादियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. बुधवार की देर रात लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह विशनपुर गांव में नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया. जलाए गए वाहनों में एक सवारी वाहन व एक ट्रैक्टर शामिल है. दोनों वाहन संतन गंझू का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार भारी संख्या में हथियारबंद नक्सली संतन गंझू के तलाश में पहुंचे थे, जब घर पर संतन नहीं मिला तो घर के बाहर खड़ी दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया. साथ ही संतन गंझू…

Read More

लावालौंग/चतरा :थाना क्षेत्र के कोची गांव से हत्या के फरार अभियुक्त चंना भुइयां को गिरफ्तार कर पुलिस नें जेल भेज दिया है।वहीं अब भी हत्या के तीन अभियुक्त फरार हैं।उक्त विषय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा एवं एसआई वाजिद अली नें बताया की 30 अप्रैल 2024 को चंना भुइयां की बहू सुमन कुमारी फांसी के फंदे से झूलते हुए पाई गई थी।इसके बाद सुमन के पिता एवं परिजनों नें लावालौंग थाना में चंना भुइयां,उसके पुत्र राजू भुइयां,पत्नी चरखी देवी एवं पुत्री किरण कुमारी के ऊपर फांसी देकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।एसआई वाजिद अली नें…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावशीलता पर गहन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योजनाओं के सुगम क्रियान्वयन, लाभुकों तक समुचित लाभ पहुंचाने, जमीनी स्तर पर कार्यों की गति एवं लंबित बिंदुओं के समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कड़ा निर्देश बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने हंटरगंज एवं प्रतापपुर प्रखंड के सीडीपीओ को क्षेत्र भ्रमण कर लाभुकों तक योजना का लाभ…

Read More

रांची। रांची में सबसे लंबे समय तक चलने वाले भव्य सांसद कला महोत्सव का शुभारंभ आज से हो गया। जेवीएम श्यामली, डोरंडा से इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जहां सैकड़ों बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर और मोदी जी के सैन्य प्रेम पर अपनी चित्रांकन प्रतिभा की प्रस्तुति कागजों पर की। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ की पहल पर 20 अगस्त से ही इस कार्यक्रम का आगाज किया गया है। सांसद कला महोत्सव के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम के पेंटिंग कार्निवल में रांची लोकसभा क्षेत्र के 125 से अधिक स्कूल सहभागिता निभाएंगे। इसमें 50 हजार से अधिक बच्चे अपने चित्रांकन…

Read More

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रहे दिवंगत रामदास सोरेन जी के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित  आवास पहुंचे।  यहां उन्होंने दिवंगत रामदास सोरेन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी  गहरी संवेदना जताई।  मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को  यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की। विदित हो कि  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी का 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन…

Read More