Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने गेल इंडिया के चेयरमैन से की मुलाकात, हर घर तक गैस पाइपलाइन पहुंचाने पर हुई चर्चा
    Chatra News

    चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने गेल इंडिया के चेयरमैन से की मुलाकात, हर घर तक गैस पाइपलाइन पहुंचाने पर हुई चर्चा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने नई दिल्ली स्थित गेल इंडिया के चेयरमैन श्री संदीप गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने चतरा लोकसभा क्षेत्र में घरेलू गैस पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार और हर घर तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सांसद श्री सिंह ने कहा कि झारखंड के चतरा समेत आस-पास के जिलों की बड़ी आबादी आज भी पारंपरिक ईंधन जैसे लकड़ी और कोयले पर निर्भर है। इससे न केवल ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से ग्रामीण महिलाओं को बड़ी राहत मिली है, लेकिन सिलेंडर की बढ़ती कीमतें और उसकी नियमित उपलब्धता कई बार चुनौती बन जाती है। ऐसे में पाइपलाइन गैस कनेक्शन हर घर तक पहुंचना समय की मांग है। सांसद ने गेल इंडिया से आग्रह किया कि चतरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख प्रखंडों और गांवों को जल्द से जल्द सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल ग्रामीण परिवारों को रसोई गैस आसानी से उपलब्ध होगी, बल्कि रोजगार और उद्यमिता के भी नए अवसर पैदा होंगे। गेल इंडिया के चेयरमैन श्री संदीप गुप्ता ने सांसद की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया। कि कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों तक पाइपलाइन गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में झारखंड में गैस ग्रिड का विस्तार प्राथमिकता पर किया जा रहा है और चतरा क्षेत्र को भी इससे जोड़ा जाएगा।बैठक के बाद सांसद श्री कालीचरण सिंह ने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर ऊर्जा सुविधाएं दिलाने के लिए वह लगातार केंद्र सरकार और संबंधित विभागों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि निकट भविष्य में चतरा क्षेत्र के लोगों को भी घर बैठे पाइपलाइन गैस सुविधा उपलब्ध होगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा

    July 8, 2026

    Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    July 7, 2026

    Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम।

    July 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा July 8, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप July 7, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम। July 7, 2026
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.