Author: Sankalan News

Chatra : झामुमो जिला अध्यक्ष निलेश ग्याशेन के नेतृत्व में केंद्र सरकार की दमनकारी नीति और काला कानून के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं ने चतरा जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष निलेश ग्याशेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने काला बिल और काला कानून लाया है। इन्हीं गलत नीतियों के विरोध में पूरे झारखंड में पार्टी द्वारा पुतला दहन कर सांकेतिक संदेश दिया जा रहा है। कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि किस तरह से केंद्र…

Read More

हजारीबाग | सीबीएसई ईस्ट जोन स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में हजारीबाग के सेंट जेवियर स्कूल के कक्षा 2 के प्रतिभाशाली छात्र तनय रंजन ने 1000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और स्कूल का नाम रोशन कर दिया। यह चैंपियनशिप धनबाद के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। तनय रंजन ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय आउटडोर एस्केप एकेडमी के कोच अकरम खान को दिया। पिछले दो वर्षों से कोच अकरम खान के मार्गदर्शन में तनय लगातार कठिन प्रशिक्षण ले रहे हैं। तनय रंजन ने कहा, “मैंने गोल्ड मेडल जीतकर हजारीबाग का नाम रोशन किया है।…

Read More

Chatra : गिद्धौर के कटघरा रामनगर सियारी गांव निवासी रामसेवक महतो का पुत्र सतेंद्र दांगी (45) वर्ष तथा पत्नी रीना देवी (42)वर्ष सियारी पार नदी में बह गए.मृतक सतेंद्र दांगी का शव कटघरा तरी धान खेत से मिला.वहीं पत्नी का शव 32 घंटे बाद मिली है.घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया.जबकि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.घटना की जानकारी मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा दल बल के साथ पहुंच,जायजा लिया.साथ ही शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया.ग्रामीणों ने बताया कि सियारी पार नदी के आसपास घर था.तेज बारिश…

Read More

Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) अंतर्गत खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी पात्र लाभुक वंचित न रहे।बैठक में भवन प्रमंडल, चतरा के कार्यपालक अभियंता को प्रखंड स्तरीय गोदामों की मरम्मति का कार्य शीघ्र पूरा करने, जिला सहकारिता पदाधिकारी को चयनित पैक्स की SOP मानकों के आधार पर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा पैक्स की मूलभूत सुविधाओं को…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के मंधनियां पंचायत स्थित हुटरू गांव की एक विधवा महिला सुमिता देवी के पास भूख मिटाने के लिए भी अन्न नहीं है।जिसके कारण सुमिता को दो दो तीन तीन दिनों तक भूखे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।सुमिता के दो छोटे छोटे बच्चे आस पड़ोस से मांगकर अपना पेट भरते हैं।बड़ी बात तो यह है कि सरकार के द्वारा अंतिम व्यक्ति तक लाभ और विकास के वादे यहाँ खोखले नजर आ रहे हैं।सुमिता और उनके दो बच्चों कि हालात पंचायती राज के ऊपर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।मुखिया,पंचायत समिति,वार्ड सदस्य के रहते उस…

Read More

Chatra : शुक्रवार सुबह आए भीषण बाढ़ ने कान्हाचट्टी प्रखंड में खूब तबाही मचाई है। हालांकि किसी व्यक्ति का हताहत होने का अभी तक कोई खबर नहीं है परंतु कान्हाचट्टी से पांडेमहुआ को जड़ने वाली मुख्य मार्ग के गहरी नदी पर बनी पुल और सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क तो इस कदर टूट चुकी है कि आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुकी है। वही स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि कान्हाचट्टी से पांडेमहुआ को जोड़ने वाली इस पुल और सड़क का क्षतिग्रस्त हो जाने से कान्हाचट्टी मुख्य बाजार से दर्जनों गांवों का आवागवन बाधित हो चुका है। वही…

Read More

चतरा : पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सिमरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत सवानोकसारी के रास्ते कुछ लोग पिकअप वाहन तथा मोटरसाईकिल में अवैध अफीम डोडा लोडकर कसारी ले जाने वाले है और वहाँ से कहीं और ले जाने के फिराक में है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक करवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित दल के द्वारा छापामारी के क्रम में ग्राम-केन्दु के पास तीन बाईक एवं एक बोलेरो पिकअप वाहन मे 42 बोरा डोडा के साथ जप्त किया गया। जिसमें जुगेश गंझू, उम्र 20 वर्ष, पे०-लालदेव गंझू, सा०-चोरबोरा,…

Read More

Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने आज भारी वर्षा के बीच गिद्धौर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हालिया वर्षा से विद्यालय परिसर को हुए नुकसान तथा परिसर में जलजमाव की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में यह जानकारी मिली कि समीपवर्ती रामसागर तालाब से पानी घुस जाने के कारण कठिनाई हो रही है। इस पर उपायुक्त ने वार्डन को सतर्क रहने तथा अलर्ट मोड में रहकर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी प्रकार…

Read More

चतरा : पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय उपस्थित थे। बैठक में नक्सली उन्मूलन, क्राइम कंट्रोल, मामलों के त्वरित निष्पादन, केस सुपरविजन, कुर्की जप्ती, पासपोर्ट वेरिफिकेशन व अफीम ब्राउन शुगर कारोबार पर नियंत्रण की समीक्षा हुई। एसपी ने अफीम व ब्राउन शुगर तस्करों के विरुद्ध सख्त कारवाई करने का निर्देश सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया। एसपी ने कहा कि अफीम व ब्राउन शुगर के कारोबार में लगे लोगों को चिन्हित करते…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी इकाइयों की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने, छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में गुणवत्ता लाने और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए तथा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी फटकार भी लगाई। बैठक में सबसे पहले सावित्रीबाई फुले योजना की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इस योजना के तहत पात्र छात्राओं का नाम ई-विद्यावहिनी पोर्टल पर एक सप्ताह के भीतर पूर्ण रूप…

Read More