चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल चतरा आगमन के बाद से ही एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं लगातार नसे के कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मयूरहण्ट पुलिस ने नकली शराब कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नकली शराब के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस उपाधीक्षक अमिता लकड़ा ने मयूरहण्ट थाना मे प्रेस वार्ता कर बताया पुलिस अधीक्षक को लगातार सूचना मिल रही थी के चतरा जिला के हजारीबाग सीमावर्ती क्षेत्र मयूरहण्ट थाना अंतर्गत अवैध नकली शराब निर्माण किया जा रहा है और उसे…
Author: Sankalan News
Chatra : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2025 के अंतर्गत चतरा जिले ने ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। जिले का लक्ष्य 40,656 किसानों के पंजीकरण का था, लेकिन किसानों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासनिक टीमों की निरंतर पहल से यह संख्या बढ़कर 65,715 तक पहुँच गई। लक्ष्य से 25,059 अधिक किसानों का नामांकन होना यह दर्शाता है कि अब किसान न केवल जोखिम प्रबंधन को लेकर सजग हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी मजबूत कदम उठा रहे हैं। इस अद्वितीय उपलब्धि ने चतरा जिले को पूरे राज्य में विशेष पहचान दिलाई है। साहिबगंज के बाद चतरा लगभग 127.48 प्रतिशत…
लातेहार : चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक लातेहार श्री प्रकाश राम, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी के द्वारा फीता काटकर व नारियल फोड़कर 100 बेड वाले नए छात्रावास के 2025-26 सत्र का आज हुआ शुभारंभ। जिला प्रशासन द्वारा गुरुकुल – बालिका छात्रावास में निःशुल्क JEE एवं NEET की कोचिंग की सुविधा प्रारंभ की गई है। साथ ही, छात्राओं के लिए निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए इस छात्रावास का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इस गुरुकुल – बालिका छात्रावास से जिले की ग्रामीण एवं वंचित तबके की मेधावी छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त…
चतरा विधायक जनार्दन पासवान जिले के प्रतापपुर मिडिल स्कूल में रविवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि सरकार की अच्छी पहल है जो बच्चों के बीच साइकिल का वितरण करवा रही है। इससे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की शिक्षा में भी सुधार होगा और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। विधायक ने कहा कि आज के दौर में लड़के से कहीं अधिक लड़कियां देश का नाम रौशन…
Ranchi:रांची में लगातार हो रही मोबाइल छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से छिनतई किए गए 24 मोबाइल फोन, एक अपाची बाइक, और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में रांची रेलवे स्टेशन के पास हुई एक मोबाइल छिनतई की घटना की जांच से शुरुआत हुई। 29 अगस्त को प्राप्त सूचना के अनुसार, दो अपराधियों ने…
रांची. राज्य के थाना अथवा ओपी में निजी ड्राइवर या निजी मुंशी मिले तो वहां के प्रभारी नपेंगे। डीजीपी के आदेश के बाद सभी जिलों के एसएसपी-एसपी सक्रिय हो गए हैं। वे पुलिस मुख्यालय से जारी इस आदेश से थानों को अवगत करा रहे हैं। जारी पत्र में थानेदारों को बताया जा रहा है कि ऐसी सूचना मिल रही है कि थानों के निजी चालक व मुंशी थाने के दैनिक कार्य निपटा रहे हैं, जो कहीं से उचित नहीं है। ऐसे थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी अपने-अपने थाने-ओपी में कार्यरत निजी चालक व मुंशी को अविलंब हटाएं। उनका यह कार्य थाने…
Chatra : उपायुक्त सह जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) शासी परिषद अध्यक्ष कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चतरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह, चतरा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री जनार्दन पासवान, सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री उज्ज्वल कुमार दास, हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी श्री राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारी,…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौंक के समीप स्थित खेल मैदान में सीमा सूरक्षा बल के द्वारा स्कूलीबच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता करवाया गया।उक्त विषय की जानकारी देते हुए एसएसबी के धर्मेंद्र कुमार नें बताया कि कंपनी के वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद के स्मृति केवल रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस दौरान पीएम श्री स्तरोन्नत प्लस टू विद्यालय के सैकड़ों छात्र- छात्राओं के बीच फुटबॉल और खोखो खेल करवाया गया।इसके बाद एसएसबी के एसआई जीडी आनंद कुमार के द्वारा बच्चों के बीच छोटे- छोटे पुरस्कारों का वितरण भी करके…
Chatra : उपायुक्त सह जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) शासी परिषद अध्यक्ष कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह, चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जनार्दन पासवान, सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उज्ज्वल कुमार दास, हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत…
लावालौंग/चतरा : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लावालौंग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उनका विद्युत संयोजन (कनेक्शन) काट दिया गया।सहायक अभियंता सत्यदेव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई कार्यालय पत्रांक 262/ए0ई0 दिनांक 26 अगस्त 2025 के निदेशानुसार की गई। जांच के दौरान उपभोक्ता अपने घरों में अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।कार्रवाई में पकड़े गए उपभोक्ताओं की सूची इस प्रकार…
